• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • SmackDown अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को मिली चुनौती, WWE ने WrestleMania के बाद किया बहुत निराश
WrestleMania 37 के बाद WWE SmackDown की अच्छी और बुरी बातें

SmackDown अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को मिली चुनौती, WWE ने WrestleMania के बाद किया बहुत निराश

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सफलतापूर्वक खत्म हो गया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड था। देखा जाए तो WWE से काफी उम्मीदें थी। कंपनी ने कुछ हद तक फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट जरूर देखने को मिले हैं।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown के खराब एपिसोड के बाद फैंस को आया गुस्सा, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ास

Ad

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के इस एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली हैं जबकि कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

Ad

1- अच्छी बात: SmackDown में सिजेरो को जबरदस्त तरीके से पुश मिलना

Ad
Ad

SmackDown के एपिसोड से सिजेरो के जबरदस्त पुश की शुरुआत हो गई है। WrestleMania में उन्होंने काफी बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित थे। ऐसे में SmackDown में वो रोमन रेंस के खिलाफ दिखाई दिए। लग रहा था कि उन्हें नया चैलेंज मिलेगा। सिजेरो और रोमन रेंस के बीच बड़ा मैच टीज़ हो गया था। इसके पहले उनके सामने जे उसो के रूप में बड़ी चुनौती थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की दिग्गजों की 'बेइज्जती', मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन ने मचाया जबरदस्त बवाल

Ad

दोनों के बीच मेन इवेंट में मैच देखने को मिला। इस दौरान सबको सरप्राइज मिला। दरअसल, सैथ रॉलिंस ने आकर सिजेरो पर हमला किया। साथ ही बताया कि वो अभी सिजेरो से बदला लेंगे। खैर, उन्हने देखना काफी रोचक रहेगा। भले ही इस समय सिजेरो और सैथ की दुश्मनी जारी रहने वाली हैं। इसके बावजूद उन्होंने रोमन रेंस के साथ अपना बड़ा मैच टीज़ कर दिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: नए टैग टीम चैंपियंस देखने को नहीं मिलना

Ad

SmackDown के एपिसोड में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला डर्टी डॉग्स के साथ एक टैग टीम मैच में देखने को मिला था। इस मैच में हर कोई चाहता था कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को जीत मिले। इस टीम ने लगातार दूसरा मौका गंवा दिया है। खैर, WWE के पास इस समय टाइटल चेंज का सही समय था क्योंकि उनके पास काफी समय से टाइटल मौजूद है।

इसके साथ ही WrestleMania के बाद के एपिसोड में फैंस को सरप्राइज मिलता। बियांका ब्लेयर इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन है। ऐसे में अगर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स चैंपियन बन जाता तो उन सभी के पास टाइटल आ जाती। ये काफी अच्छा पल होता और वो साथ मिलकर काफी अच्छे से सेलिब्रेट कर पाते।

2- अच्छी बात: पैट मैकअफी की कमेंट्री

Ad

SmackDown के एपिसोड में WWE ने कुछ बदलाव किये। दरअसल, कमेंट्री टेबल पर NXT सुपरस्टार और प्रसिद्ध पोडकास्टर पैट मैकअफी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान जबरदस्त काम किया और हर एक फैन ने उनकी कमेंट्री को पसंद किया होगा। काफी समय से कोरी ग्रेव्स और माइकल कोल ही कमेंट्री पर दिखाई दे रहे थे।

इसके बावजूद SmackDown में ये बड़ा बदलाव करके WWE ने काफी अच्छा निर्णय लिया है। पैट समय-समय पर फैंस का मनोरंजन करते हैं और मैच को रोचक बनाने की कोशिश करते हैं। देखा जाए तो उन्होंने पोडकास्टर होने का एक सही उपयोग किया और अपनी स्किल्स को फैंस के सामने दर्शाया।

2- बुरी बात: कोई बड़ा सरप्राइज देखने को न मिलना

Ad

WrestleMania के बाद के एपिसोड से उम्मीद की जाती हैं कि ये खास होंगे। साथ ही कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। इसके बावजूद WWE ने अपने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया है। दरअसल, Raw के एपिसोड कुछ बड़ा नहीं हुआ। इसके चलते उम्मीद थी कि SmackDown में जरूर कुछ खास होगा।

इसके बावजूद WWE ने अपने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। SmackDown का एपिसोड साधारण रहा और यहां ज्यादा खास देखने को नहीं मिला। WWE ने अपने फैंस को निराश किया। शुरुआत से लेकर अंत तक हर कोई बड़ी चीज़ों की उम्मीद कर रहा था लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 16 अप्रैल 2021

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda