• Sports News
  • WWE
  • WWE WrestleMania XL (WrestleMania 40)
  • WrestleMania में ब्रॉक लैसनर से लड़ना द शील्ड के किसी न किसी सदस्य के लिए मनहूस रहा

WrestleMania में ब्रॉक लैसनर से लड़ना द शील्ड के किसी न किसी सदस्य के लिए मनहूस रहा

इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच सैथ रॉलिंस ने जीता था। इसके बाद उन्होंने अगली रॉ में ब्रॉक लैसनर का सामना करने का फैसला लिया और अब हमें रैसलमेनिया में ये शानदार मैच देखने को मिलेगा।

सभी को ऐसा ही लग रहा है कि सैथ रॉलिंस इस शो में लैसनर को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे। ऐसा होने की सम्भावना भी काफी है क्योंकि खुद ट्रिपल एच ने रॉलिंस को पुश देने की ज़िम्मेदारी ली है।

Ad

हालाँकि इन दोनों के मैच से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने निकलकर आई है। रैसलमेनिया 31 के बाद जब भी लैसनर का सामना रैसलमेनिया में शील्ड के मेंबर्स के खिलाफ हुआ है, तब इस ग्रुप का कोई न कोई रैसलर मेनिया को मिस करता हुआ दिखा है।

साल 2016 में जब डीन एम्ब्रोज़ ने ब्रॉक लैसनर का सामना किया था तब रॉलिंस चोटिल थे और इस कारण वह इस रैसलमेनिया में लड़ते हुए नजर नहीं आए। वहीं रोमन रेंस का मैच इस इवेंट में ट्रिपल एच से हुआ। अगले साल रैसलमेनिया 33 में डीन एम्ब्रोज़ चोटिल थे और इस कारण वो इस इवेंट में नहीं लड़ पाए। इस पीपीवी में सैथ रॉलिंस का सामना ट्रिपल एच के खिलाफ हुआ था जबकि रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया था।

पिछले साल रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप कंपनी को वापस दे दी थी और इस कारण वो रैसलमेनिया 35 में लड़ते हुए नजर नहीं आएँगे। इस शो में हमें सैथ रॉलिंस बनाम लैसनर का मैच दिखेगा जबकि एम्ब्रोज़ के लिए कोई प्लान्स अबतक नहीं बनाए गए हैं।

Ad

इससे पता लगता है कि लैसनर द शील्ड के लिए कितने खतरनाक हैं। जब जब उनका सामना इस ग्रुप के किसी रैसलर के साथ हुआ है, बाकि दो रैसलर्स में से कोई रैसलर रैसलमेनिया में नहीं लड़ पाया है।

शायद अब ऐसा होते नहीं दिखेगा क्योंकि एम्ब्रोज़ छोड़ देंगे और शायद लैसनर भी। रैसलमेनिया आने वाला है और अब देखना होगा कि इस इवेंट में रॉलिंस लैसनर को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाते हैं या फिर नहीं।

Get WWE News in Hindi here

Ad
Edited by
Ishaan Sharma
 
See more
More from Sportskeeda