• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • ब्रॉक लैसनर को SummerSlam में बड़े धोखे के लिए रहना चाहिए तैयार
यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को SummerSlam में बड़े धोखे के लिए रहना चाहिए तैयार

डब्लू डब्लू ई (WWE) समरस्लैम का काउंटडाउन शुरु हो गया है और लगभग सभी मुकाबले तय हो गए हैं। ब्रॉक लैसनर इस पीपीवी में सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने वाले हैं। आपको बता दें कि लैसनर ने एक्सट्रीम रूल्स में अपना ब्रीफकेस कैश इन करके तीसरी बार यूनिवर्सल टाइटल को अपने नाम किया था। पिछले रॉ में लैसनर ने रॉलिंस की जबरदस्त पिटाई की जिसके चलते रॉलिंस को एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया था।

अब ये माना जा रहा है कि लैसनर के लिए WWE बड़ा प्लान बना रहा है। हालांकि समरस्लैम में लैसनर को धोखा भी मिल सकता है जिसके लिए उन्हें तैयार रहना होगा। लैसनर को विलन के रुप में दिखाया गया है लेकिन वो बहुत जल्द फेस भी बन सकते हैं। समरस्लैम में होने वाले टाइटल मैच का शायद नतीजा ना निकले लेकिन ये लैसनर के लिए अच्छा और बुरा साबित हो सकता है।

Ad

ये भी पढ़े: SummerSlam से पहले होने वाली Raw के लिए धमाकेदार मैचों का एलान हुआ

ब्रॉक लैसनर को पॉल हेमन समरस्लैम में बड़ा धोखा दे सकते हैं। ये इसलिए क्योंकि पॉल हेमन को रॉ का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है और उनपर जिम्मेदारी है कि वो फैंस को कुछ नया दे। लैसनर को फैंस चैंपियन बनते देख पक चुके हैं। पॉस हेमन पीपीवी में लैसनर पर अटैक कर पूरी कहानी ही बदल सकते हैं।

अगर पॉल हेमन कहानी को बदलने की सोच रहे हैं तो वो लैसनर पर अटैक करवा कर मैच को रद्द कर सकते हैं, जिससे फैंस के मन में लैसनर के प्रति थोड़ी दया आ जाएगी जिससे ब्रॉक विलन से फेस बन जाएंगे। जिसके बाद दूसरे सुपरस्टार्स लैसनर से लड़ पाएंगे। मैकइंटायर इस रोल के लिए फिट बैठते हैं, क्योंकि वो WWE के इस वक्त के सबसे बड़े विलन हैं। इस धोखे से एक बात और साफ हो रही है कि रॉलिंस चैंपियन नहीं बनने वाले हैं। अगर लैसनर और यूनिवर्सल टाइटल को आगे बढ़ाना है तो किसी नए चेहरे को सामने लाना होगा।

Ad

दूसरी ओर हेमन और लैसनर की जोड़ी लंबे समय से टीवी पर है। फैंस भी अब कुछ नया देखना चाहते हैं जिसके चलते हेमन समरस्लैम में मैच के दौरान लैसनर को धोखा दे सकते हैं। ये हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पिछली रॉ में जब लैसनर, रॉलिंस की पिटाई कर रहे थे तब हेमन ने उन्हें रोका था। अधिकतर ऐसा नहीं होता है जब ब्रॉक किसी की पिटाई करे और हेमन रोके। इससे पहले भी कई बार ब्रॉक को हेमन के साथ बुरा बर्ताव करते हुए देखा गया है। अब वक्त आ गया है कि हेमन कुछ नई स्टोरीलाइन फैंस को दिखाए और लैसनर के लिए नई कहानी बनाए।

खैर, समरस्लैम में मैच टाइटल के लिए होने वाला है, जबकि उम्मीद है कि कुछ बड़ा धमाका इस मैच में होगा। अगर ये मुकाबला साधारण रहा तो फैंस और WWE के लिए काफी शर्म की बात होगी। अब देखना होगा कि लैसनर को धोखा मिलता है या कोई नई कहानी का आगाज समरस्लैम में होता है। भारत में समरस्लैम 12 अगस्त को देखा जाएगा।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda