• Sports News
  • WWE
  • WWE Crown Jewel 2023
  • ब्रॉक लैसनर VS केन वैलासकेज: कौन है अधिक खतरनाक ?

ब्रॉक लैसनर VS केन वैलासकेज: कौन है अधिक खतरनाक ?

ब्रॉक लैसनर का जादू रेसलिंग फैंंस के दिलों में गूंजता है। ब्रॉक लैसनर प्रो रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है। लैसनर जहां भी गए उन्होंने सफलता पाई। इस समय उनका सामना करना बड़ा ही मुश्किल है। दूसरी तरफ केन वैलासकेज़ है, जिन्होंने लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार को डब्लू डब्लू ई (WWE) रिंग में चुनौती दी है।

फॉक्स पर स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में कोफी को हराकर लैसनर WWE चैंपियन बन गए थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उसी समय उनके पुराने दुश्मन केन की वापसी होगी और उनके ऊपर हमला होगा। केन वैलासकेज ने लैसनर को चैलेंज कर दिया। इन दोनों का मैच क्राउन ज्वेल में होने जा रहा है। पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर टिकी हुई है। केन ने WWE में इस समय अपनी छाप छोड़ दी है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के किंग की चेयर टूटी, रैंडी ऑर्टन नहीं रोक पाए अपनी हंसी

ब्रॉक लैसनर के बारे में कहा जाता है कि वो रिंग के अंदर काफी गुस्से में रहते हैं और अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह पीटते है। ऐसा उन्होंने कई बार किया है। उनका सामना करने में बड़े-बड़े दिग्गज घबराते हैं। WWE में इस समय काफी कम ऐसे रेसलर हैं, जो इस मॉन्स्टर का सामना कर सकता हो।

लैसनर ने कई दिग्गजों को मात दी है। इस समय वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार है। लेकिन केन वैलासकेज को कोई कैसे भूल सकता है। लैसनर के पुराने दुश्मन वो रहे हैं। वैलासकेज़ एक पूर्व MMA स्टार हैं जिन्होंने UFC में हैवीवेट चैंपियनशिप दो बार जीती थी। उन्होंने इस टाइटल को पहली बार ब्रॉक लैसनर को हराते हुए जीता था। इन दोनों के बीच मुकाबला UFC 121 में हुआ था जिसमें TKO के जरिये वैलासकेज़ ने जीत दर्ज की थी।

Ad

अगर बात की जाए इन दोनों रैसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां ब्रॉक लैसनर 6 फीट 3 इंच लंबे और 130 किलो वजन के है, तो वहीं केन भी ताकत में कम नहीं है। केन 6 फीट 1 इंच लंबे और 108 किलो वजन के है। दोनों लगभग समान आकार रखते हैं। इन दोनों के बीच अभी महामुकाबला होना बाकी है। कौन जीतेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन केन के पास काबिलियत है कि वो लैसनर को हरा सकते हैं। लैसनर के पास एक फायदा ये है कि WWE रिंग में केन पहली बात उतरेंगे। और लैसनर को इसका काफी अनुभव है। केन के पास ये फायदा है कि वो UFC में लैसनर को हरा चुके हैं। दोनों के पास पूरी ताकत है। अब देखना होगा कौन बाजी मारता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda