• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 12 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE रिंग में वापसी कर मचाया बवाल, 24 साल के सुपरस्टार को बुरी तरह पीटा
WWE रॉ(Raw)

12 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE रिंग में वापसी कर मचाया बवाल, 24 साल के सुपरस्टार को बुरी तरह पीटा

इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) में शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) ने वापसी की। फ्लेयर ने वापसी के बाद अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए है। असुका(Asuka) और रिया रिप्ली(Rhea Ripley) के बीच हुए विमेंस चैंपियनशिप मैच में भी उन्होंने दखल दी। आपको बता दें इस बार रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का हिस्सा शार्लेट फ्लेयर नहीं थी और इस बात से काफी गुस्सा वो नजर आईंँ।

यह भी पढ़े: 36 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE पर लगाया गंभीर आरोप, बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिश

Ad

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने की वापसी

WrestleMania 37 में रिया रिप्ली ने इतिहास रचा था। असुका को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने करियर में रिया रिप्ली ने पहली बार जीती। इस हफ्ते असुका को रीमैच मिला और पहली बार रिया रिप्ली ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। काफी स्पेशल मोमेंट इस मैच में एक बार फिर नजर आए। ये मैच डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हुआ क्योंकि शार्लेट फ्लेयर ने इस मैच में दखल दे दी थी। फ्लेयर ने दोनों सुपरस्टार्स पर जमकर हमला किया।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंस

Ad
Expand Tweet

यह भी पढ़े: फेमस WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कंपनी से एक बार लगभग उनकी छुट्टी होने वाली थी

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने इस हफ्ते वापसी की और उन्होंने साफ कर दिया कि WrestleMania 37 में वो नहीं होने से नाखुश हैं। इस दिग्गज ने साफ कर दिया है कि वो इस चैंपियनशिप के लिए जाएंगी और मौजूदा चैंपियन को चैलेंज करेंगी।

पिछले महीने से शार्लेट फ्लेयर WWE टीवी पर नजर नहीं आई थी। पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे और फ्लेयर के मंगेतर ने ये खुलासा किया था कि डॉक्टर ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा है। इसके बाद से शार्लेट फ्लेयर नजर नहीं आईँ थी। बाद में प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद खबर आई थी कि शार्लेट फ्लेयर को कोरोना हो गया था। WrestleMania 37 में पहले असुका के साथ शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला होने वाला था लेकिन बाद में इस प्लान को बदल दिया गया था। अब शार्लेट ने धमाकेदार वापसी कर ली है और उनकी नजरें विमेंस चैंपियनशिप के ऊपर हैं। रिया रिप्ली के साथ जल्द ही उनकी धमाकेदार स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda