• Sports News
  • WWE
  • WWE न्यूज: WWE ने अंडरटेकर से जुड़ी एक खास बेल्ट का अनावरण किया
द अंडरटेकर

WWE न्यूज: WWE ने अंडरटेकर से जुड़ी एक खास बेल्ट का अनावरण किया

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने हाल ही में बड़ी घोषणा करते हुए ये बताया कि द अंडरटेकर के फैंस अब कंपनी की वेबसाइट में जाकर 500 लैगेसी चैंपियनशिप ख़रीद सकते हैं। इस रेप्लिका टाइटल की कीमत करीब 749 US डॉलर है। (भारतीय रुपयों में करीब 53 हजार रुपए)। इस टाइटल में WWE का सिग्नेचर लोगो है और इसी के साथ द अंडरटेकर के डेब्यू की तारीख यानी 22 नवंबर,1990 भी लिखी गई है, जिसके नीचे अंडरटेकर भी लिखा हुआ है।

हर टाइटल में लेज़र से एक नंबर लिखा गया है जो ये बताता है कि कितने टाइटल अब तक बिक चुके हैं। हाल ही में WWE ने ब्रे वायट के फायरफ्लाई फन हाउस बॉक्स भी बनाए थे। वह 500 बॉक्सेस केवल 3 घंटो के अंदर बिक चुके थे। हालांकि उसकी कीमत सिर्फ 39.99 US डॉलर थी (भारतीय रुपयों में करीब 2800 रुपए)।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE ने SmackDown में इन 5 चीज़ों को सही तरह से किया

Ad

अपने 29 साल के करियर में अंडरटेकर ने केवल तीन बार रेसलमेनिया में किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया। इस साल उन्होंने रेसलमेनिया में हिस्सा तो नहीं लिया लेकिन अगली रात को वह रॉ में नजर आए थे। रॉ के उस एपिसोड में उन्होंने इलायस पर हमला किया था, उन्होंने इलायस को चोकस्लैम दिया था।

Ad

54 साल की उम्र में उनका करियर बहुत से WWE फैंस को सोच में डाल देता है। खासकर तब जब उन्होंने जून में सऊदी अरब में हुए सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग को हराया था। एक महीने बाद एक्सट्रीम रूल्स में अंडरटेकर ने रोमन रेंस के साथ मिलकर मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को हराया था।

इस साल 31 अक्टूबर को होने वाले क्राउन ज्वेल में भी अंडरटेकर के रहने की उम्मीद है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda