• Sports News
  • WWE
  • धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर को लॉकडाउन में चढ़ा WWE का खुमार, देखें वीडियो
WWE

धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर को लॉकडाउन में चढ़ा WWE का खुमार, देखें वीडियो

इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना की महामारी के कारण लॉकडाउन हुआ है। सभी खेलों के इवेंट बंद हैं। हालांकि WWE अपने इवेंट को परफॉर्मेंस सेंटर में कर रहा है। सेलिब्रिटी लोग अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं कि वो लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं।जबकि कुछ क्रिकेटर भी लॉकडाउन में कुछ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। हम बाद कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर मंदीप सिंह की जिन्होंने WWE सुपरस्टार को लेकर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वो रेसलर की नकल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीर

Ad

WWE दिग्गज की मंदीप सिंह ने उतारी नकल

मंदीप सिंह ने WWE के दिग्गज स्टॉन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की नकल उतारी। मंदीप ने अपनी घर की छत पर ये वीडियो शूट किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला। इसमें दिखाया गया है कि स्टीव ऑर्टिस रिंग में कैसे किया करते थे। वीडियो में जैसे ही स्टीव ऑस्टिन का म्यूजिक बजा मंदीप उनकी तरह चलते हुए आए और छत पर खड़े होकर ऑस्टिन की तरह बीयर खोलने लगे। हालांकि मंदीप के हाथों में बीयर नहीं थी बल्कि टॉनिक वॉटर था।

Ad

मंदीप सिंह ने WWE के दिग्गज के बारे में भी लिखा है। WWE दिग्गज की इस नकल वाली वीडियो को फैंस द्वाका काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मंदीप सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2016 में टीम इंडिया में जिम्बाव्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। मंदीप सिंह मे तीन टी-20 अंतरर्राष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 43.50 की ओसत से 87 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 52 का रहा है।

ये भी पढ़ें-16 बार के पूर्व चैंपियन ने की WWE के साथ बड़ी डील साइन

Ad

WWE का क्रेज भारत में काफी ज्यादा है। कुछ दिन पहले रणवीर सिंह ने दिग्गज हल्क होगन की फोटो पोस्ट की थी। जबकि मुंबई इंडिंयस की IPL जीत पर ट्रिपल एच मे बेल्ट भी दी थी। इसके अलावा सलमान खान को भी WWE स्पेशल गिफ्ट दे चुका है। खैर, अब देखना होगा कि क्या WWE के दिग्गज स्टीव ऑस्टिन इसपर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें-भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की 'गलती' को ठीक किया

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda