• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown में ऑफ एयर के बाद क्या हुआ?

WWE SmackDown में ऑफ एयर के बाद क्या हुआ?

इस हफ्त स्मैकडाउन का धमाकेदार एपिसोड हुआ। समरस्लैम के बाद ये पहला पीपीवी था। फैंस को इस एपिसोड में बहुत मजा आया। रॉ और स्मैकडाउऩ को अच्छे से डब्लू डब्लू ई (WWE) ने मैनेज किया और काफी एंटरटेनिंग प्रोग्राम यहां पर था।

स्मैकडाउन में कई अच्छे मैच और सैगमेंट हुए। स्मैकडाउन ऑफ एयर के बाद भी हैवी मशीनरी और डेनियल ब्रायन, एरिक रोवन के बीच मैच हुआ। ये भी काफी शानदार था। इस डार्क मैच में काफी ट्विस्ट रहा। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए इस मैच को हैवी मशीनरी ने जीत लिया। दरअसल एरिक रोवन ने स्टील चेयर को हैवी मशीनरी को मारने के लिए उठा लिया था। दोनों ने मिलकर स्टील चेयर से हमला कर दिया। इस दौरान गलती से रनिंग नी डेनियल ब्रायन ने एरिक रोवन को मार दी। और इसके बाद पूरा मोमेंटम हैवी मशीनरी के पास चला गया।

Ad

यह भी पढ़े: SummerSlam में वापसी करने वाले 11 बार के WWE चैंपियन ऐज के बारे 5 बातें जो शायद आप नहीं जानते

एरिक रोवन औऱ डेनियल ब्रायन इस समय रोमन रेंस के साथ फ्यूड में भी है। अभी तो ये संभव नहीं है कि इन दोनों को अलग किया जाए। WWE इस बहाने क्राउड का रिस्पांस चैक कर रहा था। हैवी मशीनरी को भी आगे अब पुश मिल सकता है। इसके अलावा स्मैकडाउऩ में रोवन और डेनियल ब्रायन का जलवा जारी रहेगा। ये दोनों अगले हफ्ते रोमन रेंस पर हो रहे अटैक के बारे में भी खुलासा करेंगे।

एरिक रोवन और डेनियल ब्रायन की जोड़ी ने काफी अच्छा काम किया है। रेसलमेनिया के बाद से ही दोनों साथ में है। दोनों टैग टीम चैंपियन भी रहे हैं। डेनियल ब्रायन को रोवन के रूप में अच्छा जोड़ीदार भी मिला है। रोवन को भी डेनियल के तौर पर एक धमाकेदार रेसलर की जरूरत थी। एरिक रोवन को अगर डेनियल का साथ नहीं मिलता शायद वो जॉबर की भूमिका निभा रहे होते।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda