• Sports News
  • WWE
  • डेनियल ब्रायन ने बताया कि द फीन्ड जब उन्हें रिंग के नीचे ले गए तब क्या हुआ?

डेनियल ब्रायन ने बताया कि द फीन्ड जब उन्हें रिंग के नीचे ले गए तब क्या हुआ?

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने हाल ही में एक खुलासा किया है। डेनियल ब्रायन इस समय द फीन्ड के साथ फ्यूड में हैं और दोनों के बीच रॉयल रंबल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले तीन महीनों से इन दोनों की शानदार स्टोरीलाइऩ देखने को मिल रही है। पिछले साल 29 नवंबर को स्मैकडाउन लाइव में द फीन्ड ने रिंग के बीच से निकलकर डेनियल ब्रायन को रिंग के नीचे डाल दिया था। वो अपने साथ रिंग के नीचे डेनियल ब्रायन को ले गए थे। अब किसी को नहीं पता था उसके बाद क्या हुआ।

डेनियल ब्रायन के बाल द फीन्ड ने निकाल लिए थे। लेकिन अब डेनियल ब्रायन ने इसके बारे में बताया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble 2020 जीतना चाहिए और 2 जिन्हें नहीं जीतना चाहिए

डेनियल ब्रायन ने कहा,"फीन्ड ने रिंग के अंदर मुझे खींच लिया था। उऩ्होंने मेरे दो बाल निकाल लिए थे। दाढ़ी के और सिर से उन्होंने मेरे बाल निकाल लिए थे। हमारे पास टाइम नहीं था। लाइव शो खत्म होने वाला था। प्रोड्यूसर भी वहां मौजूद थे। वो कह रहे थे कि हमें और बाल चाहिए। लेकिन अंदर पूरी तरह अंधेरा था। हम एक छोटी से जगह में अंदर थे। वहां पर जल्दी से मेरे और बाल काटे गए। जल्दबाजी में ज्यादा बाल नहीं निकले। जो वो चाहते थे वैसा अंत में नहीं हुआ। लेकिन वहां पर एक और गॉय था जिसने बहुत अच्छा काम किया। स्थिति को उन्होंने बहुत अच्छे संभाला। शो के बाद उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।"

Ad

पिछले साल टीएलसी में इसके बाद डेनियल ब्रायन ने नए रूप में एंट्री की। उन्होंने अपने बाल छोटे कराए और दाढ़ी हटा दी थी। अब वो नए किरदार में नजर आते हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda