• Sports News
  • WWE
  • "WWE के शुरूआती दिनों में मुझे फैंस से बात करना नहीं आता था"

"WWE के शुरूआती दिनों में मुझे फैंस से बात करना नहीं आता था"

रैने यंग के साथ ओरल सैशन में पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(जॉन मोक्सली) थे। उन्होंने यहां पर कई मुद्दों पर बात की। WWE पर भी डीन एंब्रोज ने कई आरोप लगाए। WWE के शुरूआती दिनों में डीन एंब्रोज को बहुत परेशानी हुई थी ये बात यहां पर उन्होंने कही।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ad

पूर्व WWE चैंपियन ने कही बड़ी बात

डीन एंब्रोज ने अपने शुरूआती करियर के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि WWE में उनका नाम था लेकिन जब वो कोई नहीं जगह जाते थो तो फिर उन्होंने किस तरह की दिक्कत होती थी। शील्ड WWE का सबसे बड़ा फैक्शन रहा है। डीन एंब्रोज, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इसका हिस्सा थे। डीन एंब्रोज ने कहा कि शुरूआती दिनों में वो फैंस को हैंडल नहीं कर पाते थे।

डीन एंब्रोज ने बताया,

Ad
जब शील्ड शुरूआत में सबसे मिली और सम्मान मिला तो हम FCW में थे। वहां हमें कोई नहीं जानता था। हम सिर्फ पैसा बनाने वहां आए थे। बैकस्ट्रीट बॉयज की तरह यहां हम आए थे। बॉय बैंड की तरह हम थे। हम मॉल्स में गए और लोगों से वहां पर मिले। मुझे ये नहीं पता था कि लोगों से कैसे बात करनी है। मेरी लिए ये काफी अजीब चीज थी। लोग वहां खूब प्यार दे रहे थे और काफी अच्छी बातें हमारे लिए कह रहे थे। मैं सिर्फ उन्हें थैंक्यू कह रहा था। इस स्थिति में कैसे बात करनी चाहिए मुझे नहीं आता था। बाद में मैंने इस स्किल को सीखा कि लोगों से कैसे बात करनी चाहिए। जो विश फैंस देते हैं उनका जवाब कैसे देते है ये खासतौर पर मैंने सीखा। ये मेरे लिए अलग तरह का अनुभव रहा था। पब्लिक में किस तरह रहना चाहिए ये सबसे मैंने बाद में सीखा। इसका बाद में मुझे काफी फायदा भी मिला।

डीन एंब्रोज का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा है। शील्ड में जब वो आए थे तभी से इनका नाम हो गया था। जब शील्ड अलग हो गई थी तब भी डीन ने सिंगल रन में बहुत नाम कमाया। इस समय AEW में भी जबरदस्त सफलता उऩ्हें मिल रही है। वो इस समय चैंपियन हैं। AEW में उन्हें एक साल से ज्यादा अब हो गया है।

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदल

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda