• Sports News
  • WWE
  • फैंस को तगड़ा झटका, जल्द खत्म होगी WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की बादशाहत

फैंस को तगड़ा झटका, जल्द खत्म होगी WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की बादशाहत

WWE बैकलैश पीपीवी को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस बड़े पीपीवी में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा। दोनों के बीच WWE चैंंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। कई रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आ रही है कि इस बार मैकइंटायर अपने WWE टाइटल को खो देंगे और इसके साथ ही उनकी फ्यूड बॉब लैश्ले के साथ खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा जीत मिली हैं

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा के टॉम कोल्यूह ने यूट्यूब पर नई वीडियो में इस बात को लेकर बड़ी जानकारी दी है। टॉम ने कहा है कि मैकइंटायर बैकलैश में होने वाले मैच को हार जाएंगे और बॉबी लैश्ले नए WWE चैंपियन बनेंगे।

WWE चैंपियन के तौर पर ड्रू मैकइंटायर का फ्यूचर

Ad

हाल ही में डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पॉल हेमन चाहतें है कि बॉबी लैश्ले के मैनेजर एमवीपी बन जाएं। और इसके बाद लैश्ले को टाइटल रन दिया जाए। हालांकि अभी ये बात साफ नहीं है कि मैकइंटायर अपनी WWE चैंपियनशिप को लैश्ले के खिलाफ गंवा देंगे। इस बात की सिर्फ उम्मीद जाहिर की जा रही है। अगर आपको याद हो तो पिछले कुछ हफ्तों से WWE बॉबी लैश्ले को रीबिल्ड कर रहा है। एमवीपी इस समय लैश्ले के साथ है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें-WWE SmackDown में भीषण कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए इलायस के फ्यूचर पर अपडेट सामने आया

Ad

मैकइंटायर को WWE चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। WWE रेसलमेनिया 36 में लैसनर को हराकर वो चैंपियन बने थे। इस समय मैकइंटायर फेस के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। अगर इतनी जल्दी उनसे टाइटल छीन लिया जाता है तो उनके करियर के लिए ये काफी नुकसानदायक हो सकता है। WWE में कुछ भी हो सकता है। इस लिहाज से जल्द ही मैकइंटायर भी अपनी चैपियनशिप को खो सकते हैं। आने वाले समय में फैंस को बॉबी लैश्ले के तौर पर नया WWE चैंपियन मिल सकता है। पिछले कई वक्त से लैश्ले के लिए कोई बड़ा प्लान WWE ने तैयार नहीं किया है। अब WWE लैश्ले के ऊपर काफी ध्यान दे रहा है। लैश्ले में भी वो क्षमता है कि वो आगे जाकर काफी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं और अकेले दम पर शो को हैडलाइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE को नए चैंपियंस मिलने के बाद ट्विटर पर आया फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda