WrestleMania 36 के लिए दिग्गज ऐज के प्रतिद्वंदी का हुआ ऐलान?

रॉयल रंबल में ऐज ने शानदार वापसी कर सभी को सरप्राइज दिया। 9 साल बाद रिंग में उन्होंने वापसी की। रॉयल रंबल में रोमन रेंस ने उन्हें एलिमिनेट किया। रॉ में उन्होंने इस बात का एलान किया कि अब वो फुल टाइम रेसलिंग के लिए तैयार है। और ये देखा गया कि उनका अगला प्रतिद्वंदी अब रैंडी ऑर्टन होंगे।

WrestleVotes ने रॉ के दौरान एक पोस्ट किया, जिसके मुताबिक रेसलमेनिया में ऐज का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हो सकता है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 27 जनवरी 2020

Expand Tweet

ऐज ने इस हफ्ते रॉ का अंत किया। ऐज ने यहां पर अपनी लाइफ के बारे में बताया और फुल टाइम वापसी के बारे में बयान दिया। कई सुपरस्टार्स के बारे में उन्होंने यहां पर बात की। इस दौरान रैंडी ऑर्टन भी आए। रैंडी ने ऐज की वापसी पर खुशी जताई। और बताया कि WWE में किस तरह उन्होंने उनकी मदद की। रैंडी ने रीयूनियन की बात की और इसके तुरंत बाद ऐज को आरकेओ मार दिया। स्टील चेयर से इसके बाद रैंडी ने ऐज के ऊपर हमला किया। ऐज बुरी तरह रिंग में धरासाई हो गए। ये देखकर सभी लोग काफी भावुक हो गए क्योंकि ऐज के सिर पर ही चेयर से रैंडी ने हमला किया था।

रैंडी ने ये कर के रेसलमेनिया में मैच की नींव डाल दी है। दोनों के बीच रेसलमेनिया में मुकाबला यहां से तय लग रहा है। ऐज भी अब फुल टाइम रेसलिंग के लिए उतर गए है। फैंस जो चाहते थे वही हुआ। रिंग में ऐज की मौजूदगी से फैंस काफी खुश है। इसका नजारा रॉयल रंबल में दिख गया था, जब उन्होंने वापसी की। रेसलमेनिया को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। करीब दो महीने बाद इसका आयोजन होगा। फैंस अब इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि ये WWE का सबसे बड़ा इवेंट होता है। देखऩा होगा आगे जाकर रैंडी औऱ ऐज के बीच में क्या-क्या होता है।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda