• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Superstar Shake-Up 2019: देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े सरप्राइज़

WWE Superstar Shake-Up 2019: देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े सरप्राइज़

रैसलमेनिया खत्म हो चुका है और अब WWE बाकी बचे साल पर अपना ध्यान लगाने की कोशिश करेगी। सुपरस्टार शेकअप का समय आ चुका है और फैंस इसको लेकर काफी उत्सुक हैं क्योंकि वे जानना चाहते हैं कि कौन सा सुपरस्टार किस ब्रांड पर जा रहा है। पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी हमारे लिए कई सरप्राइज होंगे। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के बीच मूव कई सुपरस्टार्स के लिए शानदार साबित हुई है, लेकिन कुछ के लिए यह काफी खराब रहा है।

Ad

2019 में WWE क्रिएटिव ने जो सुधार लाया है, उसको देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि इस साल के सुपरस्टार शेकअप से दोनों ब्रांड पर बैलेंस बनाया जा सकता है। पिछले साल स्मैकडाउन को अच्छे सुपरस्टार्स मिले थे तो वहीं रॉ को मिड-कार्ड टैलेंट के साथ डील करना पड़ा था। उम्मीद करते हैं कि इस बार ऐसा कुछ होगा जिससे हमें पूरे साल के लिए मनोरंजन का साधन मिलेगा।

Ad

एक नजर उन 5 सरप्राइज पर जो अगले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन में हो सकती हैं।

Ad

#5 स्मैकडाउन छोड़ेंगे एजे स्टाइल्स

Ad
Ad

2016 में WWE के ब्रांड स्प्लिट लाने के बाद से ही एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन पर बने हुए हैं। ब्लू ब्रांड के लाइव होने के बाद WWE चैंपियनशिप जीतने वाले वह पहले रैसलर थे। स्मैकडाउन के बेहतरीन साल के पीछे स्टाइल्स का काफी बड़ा रोल था। चाहे वह शेन मैकमैहन के साथ प्रोग्राम हो, यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल रन हो या फिर एक साल लंबा WWE चैंपियनशिप पर राज हो, द फिनोमिनल वन ने स्मैकडाउन पर हमेशा बड़ी भूमिका निभाई है।

Ad

उन्होंने ब्लू ब्रांड पर सबकुछ कर लिया है और एक बदलाव उन्हें फ्रेश कर सकता है। 2017 में ही स्टाइल्स के रॉ में जाने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने उनकी जगह ब्रे वायट को भेज दिया। 2016 में एक्सट्रीम रूल्स के बाद से स्टाइल्स ने रोमन रेंस का सामना नहीं किया है तो वहीं सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच भी स्टाइल्स को मिलना चाहिए। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने द्वारा बनाए गए घर स्मैकडाउन को छोड़ने का सही समय है।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#4 मिड-कार्ड चैंपियन बदलेंगे शो

रैसलमेनिया के बाद वाले स्मैकडाउन एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने समोआ ज़ो पर हमला किया था। WWE ने हमें यह संकेत दे दिया कि यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए यह बड़ी फ्यूड देखने को मिल सकती है। सभी को ऐसा लग रहा है कि स्ट्रोमैन अब स्मैकडाउन आने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, लेकिन यहां भी हमें एक सरप्राइज मिल सकता है। समोआ ज़ो को रेड ब्रांड में भेजा जा सकता है, ठीक उसी तरह जैसे पिछले साल उन्हें रोमन रेंस के साथ फ्यूड के बीच में ही स्मैकडाउन भेज दिया गया था।

Ad

ज़ो की जगह फिन बैलर को ब्लू ब्रांड पर भेजा जा सकता है। 2017 में यह पहली बार हुआ था, जब डीन एम्ब्रोज़ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रॉ लाए थे और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन केविन ओवेंस स्मैकडाउन चले गए थे। पिछले साल जिंदर महल ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में रॉ जॉइन किया, लेकिन जैफ हार्डी से हार गए और हार्डी जल्द ही स्मैकडाउन चले गए थे।

#3 रॉ या स्मैकडाउन में दिख सकते हैं बडी मर्फी

पिछले साल की शुरुआत में बडी मर्फी NXT के मिड-कार्ड रैसलर थे और कोई उनकी परवाह नहीं करता था। इसके बाद उन्होंने वजन घटाया और फिर 205 लाइव में पहुंचे। मर्फी ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और कई शानदार मुकाबले लड़े। सुपर शो डाउन पीपीवी में वह क्रूज़रवेट चैंपियन बने और इसके बाद से उन्होंने 205 लाइव के लगभग सभी सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया है।

Ad

रैसलमेनिया पर टोनी नीस के खिलाफ अपना टाइटल गंवाने के बाद मर्फी के लिए 205 लाइव पर करने को कुछ बचा नहीं है। मर्फी के लिए उपयुक्त चीज अपने पूर्व राइवल मुस्तफा अली की तरह मेन रोस्टर पर जाना होगा। मर्फी किसी भी शो पर जाएं वह अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं। भले ही अगले हफ्ते उन्हें NXT में वैल्वेटीन ड्रीम के खिलाफ मुकाबला लड़ना है, लेकिन वह सुपरस्टार शेकअप का हिस्सा हो सकते हैं।

#2 डेनियल ब्रायन और रोवन के साथ जुड़ सकते हैं सैमी जेन

सैमी जेन रैसलमेनिया के बाद रॉ में वापस आए और उन्होंने फिन बैलर के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मजाकिया मुकाबला लड़ा। चोटिल होने से पहले जेन रॉ में हील थे और उनका काम काफी अच्छा रहा था। जेन ने वापसी पर जो प्रोमो दिया, वह डेनियल ब्रायन के स्मैकडाउन पर दिए जा रहे प्रोमो जैसा ही था। उन्होंने अपने WWE चैंपियनशिप राज के दौरान शानदार हील का कैरेक्टर प्ले किया था।

Ad

जेन और ब्रायन के रास्तों में काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं। रॉ और स्मैकडाउन जेन के होमटाउन मॉन्ट्रियाल में होंगे और क्राउड की आलोचना करने वाल हील होने के बावजूद जेन को बढ़िया रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। जेन पूर्व WWE चैंपियन रोवान के साथ स्मैकडाउन में टीम बना सकते हैं। यह पार्टनरशिप कंपनी की काफी शानदार विलेन जोड़ी में से एक बन सकती है।

#1 स्मैकडाउन में जा सकते हैं रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े मेल सुपरस्टार्स में से एक हैं और कंपनी हमेशा चाहती है कि सबकी निगाहें उन पर ही रहें। वर्तमान समय में रॉ कंपनी का फ्लैगशिप प्रोग्राम है, लेकिन यह तब तक ही होगा जब तक कि स्मैकडाउन FOX पर जाना शुरु नहीं हो जाता है। अक्टूबर से स्मैकडाउन FOX पर दिखाया जाएगा और इसके लिए कंपनी ब्लू ब्रांड पर अपने ज़्यादा से ज़्यादा सुपरस्टार्स को भेजना चाहेगी जिसमें रोमन रेंस मुख्य हैं।

रोमन WWE में स्थाई मेन इवेंट रैसलर रहेंगे और वह अपने पूरे करियर में टाइटल सीन में बने रहेंगे। वह सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं, लेकिन मेन इवेंट सीन में शेकअप से उन्हें फ्रेश मैच लड़ने को मिलेंगे। स्मैकडाउन पर वह एंड्राडे और अली जैसे लोगों से फाइट कर सकते हैं तो वहीं डेनियल ब्रायन से भी लंबे समय बाद वह टक्कर ले सकते हैं।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda