• Sports News
  • WWE
  • NJPW
  • दिग्गज Superstar ने WWE के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, रिपोर्ट में फैंस के लिए आई अच्छी खबर
WWE में शामिल हुए पूर्व NJPW स्टार

दिग्गज Superstar ने WWE के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, रिपोर्ट में फैंस के लिए आई अच्छी खबर

Tama Tonga: WWE में लगातार सुपरस्टार्स की वापसी और डेब्यू देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (Shawn Spears) ने वापसी की। अब एक बड़े डेब्यू को लेकर अपडेट सामने आ रही है। यह फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। NJPW के दिग्ज स्टार्स में से एक अब WWE में अपनी जगह बना चुके हैं।

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने हाल ही में एक जबरदस्त खबर दी। उन्होंने बताया कि बुलेट क्लब के पूर्व लीडर टामा टोंगा अब WWE का हिस्सा बन गए हैं। आपको बता दें कि टामा का असली नाम Aliopate Aloisio Leone है। NJPW में सफलता हासिल करने के बाद अब उम्मीद है कि वो WWE में भी बड़ा नाम बनाएंगे।

Ad
Expand Tweet

WWE में आने से पहले Tama Tonga NJPW में काफी सफल रहे हैं

आपको बता दें कि टामा टोंगा ने NJPW में 15 बार चैंपियनशिप जीती है। 2008 में वो WWE के ट्रायआउट को पास करने में असफल रहे थे। इसके बाद उन्होंने NJPW में कदम रखा और वो यहां एक दशक से ज्यादा समय तक रहे। आपको बता दें कि वो इस टॉप प्रमोशन में 7 बार IWGP टैग टीम चैंपियनशिप, 4 बार Never ओपनवेट चैंपियनशिप और 4 बार Never ओपनवेट सिक्स मैन टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

Ad

टामा टोंगा असल में लिजेंड्री फैक्शन बुलेट क्लब के शुरुआती सदस्यों में से एक थे और वो सालों तक इस फैक्शन में नज़र आए। उन्होंने फैक्शन के लीडर के तौर पर भी काम किया। NJPW में उनका आखिरी मैच The New Beginning in Sapporo इवेंट में देखने को मिला था। इसमें वो El Phantasmo और Hikuleo के खिलाफ दिखे थे। इसके बाद उन्होंने NJPW को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें कि WWE में फिन बैलर, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और एजे स्टाइल्स के रूप में बुलेट क्लब के पूर्व सदस्य मौजूद हैं। एजे स्टाइल्स, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और मीचीन अभी OC फैक्शन का हिस्सा हैं। यह ग्रुप असल में बुलेट क्लब से प्रेरित है। ऐसे में देखना होगा कि टामा टोंगा अपने पूर्व पार्टनर्स के साथ रीयूनाइट होते हैं, या एक अलग कैरेक्टर के साथ शुरुआत करते हैं।

Ad
Expand Tweet

Ad

Quick Links

Edited by
Ujjaval
 
See more
More from Sportskeeda