• Sports News
  • WWE
  • पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns को भेजा संदेश, ट्विटर पर खास सवाल का जवाब देते हुए दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns को भेजा संदेश, ट्विटर पर खास सवाल का जवाब देते हुए दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Roman Reigns: पिछले तीन साल से WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) तगड़ा काम कर रहे हैं। साल 2023 भी अभी तक उनके लिए अच्छा रहा है। कुछ बड़े नामों के खिलाफ उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की।

जहां रेंस 2023 के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ रेसलर बनने के लिए बातचीत कर रहे हैं, वहीं पूर्व WWE चैंपियन शेमस ने इसके लिए अपना मामला स्पष्ट कर दिया है। ट्विटर पर शेमस ने एक ट्वीट का जवाब दिया जिसमें सवाल किया गया था कि क्या रेंस साल 2023 के लिए रेसलर ऑफ द ईयर होंगे। जवाब में शेमस ने तीन शब्दों का एक संदेश दिया। उन्होंने अपना नाम लिया।

Ad

WWE WrestleMania 39 में हुआ था तगड़ा मैच

शेमस ने कुछ हफ्ते पहले ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। वहां पर शेमस को हार का सामना करना पड़ा था। WrestleMania 39 में भी गुंथर और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ शेमस ने जबरदस्त मैच लड़कर फैंस का दिल जीत लिया था।

Ad

कुछ हफ्ते पहले मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शेमस और थ्योरी के बीच मुकाबला हुआ था। इस शो में द ब्लडलाइन का सैगमेंट 40 मिनट का हुआ था। रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल ऑस्टिन और शेमस के बीच हुए यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच से खुश नज़र नहीं आए।Sportskeeda Wrestling पर उन्होंने कहा,

मेरे लिए शेमस और थ्योरी की केमिस्ट्री मायने नहीं रखती है। मैं इस चीज को महसूस नहीं कर रहा हूं। इसका अंत ये ही है कि इतनी बढ़िया ब्लडलाइन की कहानी थी और इसमें टाइटल मैच को डाल दिया गया। मुझे ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सभी लोगों ने ब्लडलाइन में निवेश किया है, और फिर आप उन्हें यह देते हैं। मेरा मतलब है, इससे कुछ भी नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने शो पर कोई प्रभाव नहीं डाला। मैं नकारात्मक नहीं होना चाहता लेकिन यह बकवास था।
Ad

शेमस बहुत लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। उनकी वजह से कुछ युवा सुपरस्टार्स को अच्छा फायदा अभी तक मिला। WWE में वो अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। आगे जाकर कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।

Ad
Edited by
Pankaj
 
See more
More from Sportskeeda