• Sports News
  • WWE
  • WWE Super ShowDown
  • गोल्डबर्ग और 'द फीन्ड' ब्रे वायट : किसमें कितना है दम

गोल्डबर्ग और 'द फीन्ड' ब्रे वायट : किसमें कितना है दम

सुपर शोडाउन इवेंट का अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 27 फरवरी को इस शो का आयोजन सऊदी अरब में होगा। इस शो में गोल्डबर्ग और द फीन्ड के बीच महामुकाबला होने वाला है। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। ये मैच काफी शानदार होने वाला है। दोनों काफी अनुभवी सुपरस्टार है। फैंस दोनों को बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने अपने काम से WWE यूनिवर्स में अपना बहुत नाम कमाया है। खासतौर पर इस समय द फीन्ड का जलवा देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस को विलन बन जाना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं

Ad

ब्रे वायट की बात करें तो उनका द फीन्ड का कैरेक्टर इस समय छाया हुआ है। पिछला साल उनके नाम रहा था। कई दिग्गजों के ऊपर उन्होंने अटैक किया। शुरुआत में वायट का किरदार काफी अजीब रहा था। लेकिन बाद में फैंस ने उन्हें पसंद किया। फैंस को वायट के प्रोमोज काफी ज्यादा पसंद आते हैं। पूर्व WWE चैंपियन ने हमेशा से ही खुद के प्रोमोज लिखे हैं और फैंस अक्सर चौक जाते हैं उनके काम को देखकर। उनके इस शानदार काम के पीछे का एक कारण ये भी हो सकता है कि उनके पास ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की एक डिग्री है, जिसे उन्होंने ट्रॉय यूनिवर्सिटी से हासिल की थी। WWE में उनका जो किरदार है वो कोई और नहीं निभा सकता है। काफी कम समय में उन्होंने यहां पर अपार सफलता हासिल कर ली है। कई चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। पिछले कुछ महीनों से वो लगातार अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर रहे हैं और अब उनका मुकाबला गोल्डबर्ग सो होगा।

गोल्डबर्ग किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। गोल्डबर्ग ने WWE में काफी ज्यादा नाम कमाया है। गोल्डबर्ग को WCW और WWE का दिग्गज सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई सारे मौकों पर चैंपियनशिप जीती है। 2004 तक गोल्डबर्ग ने रिंग में फुल टाइमर के रूप में काम किया है। गोल्डबर्ग ने WCW में लगातार 173 जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। 1998 के स्टारकेड इवेंट में केविन नैश ने गोल्डबर्ग की लंबी स्ट्रीक को तोड़ा था।

वैसे द फीन्ड की तुलना गोल्डबर्ग से करना बेकार होगा। क्योंकि वायट से कई आगे गोल्डबर्ग हैं। फैंस गोल्डबर्ग को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने जो सफलता हासिल की है उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। ब्रे वायट भी काफी पुराने रेसलर है। उनकी परफॉर्मेंस भी रिंग में शानदार रहती है। जिस वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं। अगर बात की जाए इन दोनों रेसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां द फीन्ड ब्रे वायट 6 फीट 3 इंच लंबे और 129 किलो वजन के हैं तो वहीं गोल्डबर्ग 6 फीट 4 इंच लंबे और 121 किलो वजन के हैं। इन दोनों ने पहले भी कई यादगार मुकाबले फैंस को दिए है। दोनों के पास काफी क्षमता है। एक बार फिर नजरें दोनों पर फैंस की टिकी हुई हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda