• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • SummerSlam 2019 के लिए गोल्डबर्ग के मैच का हुआ एलान

SummerSlam 2019 के लिए गोल्डबर्ग के मैच का हुआ एलान

रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा। समरस्लैम से पहले ये रॉ का अंतिम एपिसोड था। इसमें फैंस को कुछ धमाकेदार होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा ज्यादा कुछ हुआ नहीं। मेन इवेंट में जो हुआ वो कुछ चौंकाने वाला था। दरअसल मिज टीवी के गेस्ट शॉन माइकल्स और डॉल्फ जिगलर थे। लेकिन हुआ कुछ और ही। यहां पर गोल्डबर्ग आ गए।

यह भी पढ़े: 5 कारण जिसके चलते विंस मैकमैहन SummerSlam में सैथ रॉलिंस को WWE टाइटल जीतने नहीं देंगे

Ad

जिगलर ने आते ही मिज को चैलेंज कर दिया। और उनकी बेइज्जती कर दी। मिज ने बिना देखे ही कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया। उन्हें लगा मिज के साथ मैच का वो कॉन्ट्रैक्ट है। इसके बाद मिज ने ये बोला की इसमें शॉन माइकल्स के साइन है। जब शॉन माइकल्स की बारी आई तो उन्होंने कहा कि इसमें मेरे नहीं किसी और के साइन होंगे। और इसी के साथ गोल्डबर्ग का म्यूजिक बज गया। गोल्डबर्ग के आते ही रिंग के बाहर जिगलर चले गए। जिगलर काफी गुस्से में थे। गोल्डबर्ग ने कॉन्ट्रैक्ट में साइन कर दिया। और अब समरस्लै में जिगलर और गोल्डबर्ग के बीच ड्रीम मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

Expand Tweet
Expand Tweet
Ad

इसके बाद जब गुस्से में जिगलर जा रहे थे तो स्टेज पर शॉन माइकल्स ने उन्हें किक भी मार दी। गोल्डबर्ग ने अचानक वापसी करते हुए सभी फैंस को चौंका दिया। ऐसा होने वाला है ये किसी को पता नहीं था। सभी ने सोचा था कि शॉन माइकल्स के साथ जिगलर का मैच होगा लेकिन हुआ कुछ और ही। गोल्डबर्ग का अंतिम मैच सऊदी अरब में अंडरटेकर के साथ हुआ था। इस मैच में गोल्डबर्ग का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। फैंस ने सोचा था कि इसके बाद शायद अब गोल्डबर्ग रिंग में एंट्री नहीं कर पाएंगे। लेकिन रॉ के मेन इवेंट में गोल्डबर्ग ने फैंस को हमेशा की तरह चौंका दिया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda