• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • गोल्डबर्ग की लगातार 173 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले सुपरस्टार के बारे में 5 चीज़ें जो आप नहीं जानते होंगे
गोल्डबर्ग की स्ट्रीक को तोड़ने वाला महान सुपरस्टार

गोल्डबर्ग की लगातार 173 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले सुपरस्टार के बारे में 5 चीज़ें जो आप नहीं जानते होंगे

गोल्डबर्ग ने डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) में काफी ज्यादा नाम कमाया है। गोल्डबर्ग को WCW और WWE का दिग्गज सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई सारे मौकों पर चैंपियनशिप जीती है। 2004 तक गोल्डबर्ग ने रिंग में फुल टाइमर के रूप में काम किया है।

Ad

गोल्डबर्ग ने WCW में लगातार 173 जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उस समय तक उन्हें कोई भी सुपरस्टार्स हरा नहीं पाया था लेकिन एक दिन गोल्डबर्ग की पहली हार को देखकर फैंस चौंक गए थे। दरअसल, 1998 के स्टारकेड इवेंट में केविन नैश ने गोल्डबर्ग की लंबी स्ट्रीक को तोड़ा था।

Ad

हॉल ऑफ फेमर केविन नैश ने WCW के अलावा TNA और WWE में भी काम किया है। वह कुल 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं और 12 बार टैग टीम टाइटल पर कब्जा किया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में जो आप गोल्डबर्ग की स्ट्रीक को तोड़ने वाले रेसलर केविन नैश के बारे में नहीं जानते होंगे।

Ad

ये भी पढ़ें:- इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स

Ad

Ad

#5 अंडरटेकर को रेसलमेनिया में हराने के लिए केविन नैश को बुक किया जा रहा था

Ad
द अंडरटेकर
Ad

रेसलमेनिया 12 में अंडरटेकर और केविन नैश के बीच जबरदस्त मैच बुक किया गया था। इस मैच में केविन नैश को हार का सामना करना पड़ा था और यह अंडरटेकर की रेसलमेनिया में 5वीं जीत थी। दरअसल, माना जा रहा था कि WWE को एक बड़े हील की जरूरत थी।

Ad

उस समय उन्होंने केविन नैश को चुना था। WWE रेसलमेनिया में केविन नैश को अंडरटेकर पर बड़ी जीत दिलवाना चाहती थी। इसके अलावा उनका कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो रहा था लेकिन उन्होंने रीसाइन नहीं किया और WCW के साथ बड़ी डील साइन की।

वह सिर्फ कुछ महीनों बाद WCW में जाने वाले थे, इसके चलते WWE ने अपने फैसले को बदल दिया। अगर केविन नैश WWE के साथ साइन करते तो शायद आज अंडरटेकर की इतनी लंबी स्ट्रीक नहीं बनती।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 लगभग 4 नामों से साथ रिंग में काम किया है

केविन नैश ने कई नामों से काम किया
Ad

केविन नैश को WCW, WWE और TNA में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने WCW और TNA में तो अपने असली नाम 'केविन नैश' के साथ ही काम किया है लेकिन WWE में वह डीजल के नाम से जाने जाते थे।

इसके अलावा उन्होंने चैट लेमन और Oz के नाम से भी रिंग में काम किया है। वह बिल्कुल मिक फोली की तरह थे, जिन्होंने भी कई सारे अलग-अलग नामों के साथ काम किया है।


#3 रेसलिंग जगत में आने से पहले बास्केटबॉल प्लेयर रह चुके हैं

बास्केटबॉल से है लगाव
Ad

केविन नैश ने शुरुआत में बास्केटबॉल खिलाड़ी बनने का निर्णय लिया था, लेकिन 1981 में एक गम्भीर चोट के बाद वह कभी भी इस खेल में हिस्सा नहीं ले पाए। इसके बाद नैश ने जर्मनी में मिलिट्री पुलिस कंपनी में कुछ समय तक काम किया।

इन सबके अलावा भी रेसलिंग में आने से पहले उन्होंने कई सारे काम किये है, लेकिन बास्केटबॉल से शुरुआत के कारण वह हमेशा से ही उस खेल से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE को छोड़ने से पहले रोमन रेंस को ये 5 बड़ी चीज़ें जरूर करनी चाहिए

#2 nWo को बनाने में बड़ा योगदान है

nWo को बनाने में बड़ा हाथ
Ad

WCW को सफल बनाने में एरिक बिशफ का बड़ा हाथ है। 1996 में उन्होंने एक ग्रुप बनाने का निर्णय लिया जिसमें पूर्व WWE सुपरस्टार्स और बड़े नाम शामिल रहे। nWo ने रेसलिंग जगत में काफी ज्यादा नाम कमाया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हल्क होगन के अलावा nWo को तैयार करने में केविन नैश का काफी ज्यादा हाथ था। उन्होंने लंबे समय तक स्कॉट हॉल और हल्क होगन के साथ टीम बनाकर काम किया और कई मौकों पर टाइटल्स भी जीती।


#1 नैश की वजह से nWo को बंद किया गया था

केविन को हुई थी बड़ी इंजरी
Ad

2002 में रॉ के एक एपिसोड के दौरान 10 मैन टैग टीम मैच हुआ था, जिसके दौरान बुकर टी की वजह से केविन नैश को गंभीर चोट लग गयी थी। इसके बाद वह लगभग 9 महीनों तक WWE की रिंग से बाहर रहे थे।

केविन उस समय चोटिल थे, इसके अलावा WWE ने स्कॉट हॉल को फायर कर दिया था और हल्क होगन अपनी अलग फ़्यूड में थे। जिसके चलते उसके बाद कभी भी nWo सफल नहीं बन पाई। अगर वह चोटिल नहीं होते तो शायद nWo थोड़े समय तक रेसलिंग जगत में टिकती। इसके बाद nWo कई मौकों पर साथ आई लेकिन थोड़े समय के लिए ही।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन इन 5 सुपरस्टार्स को कंपनी का फेस बना सकते है

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda