• Sports News
  • WWE
  • IPL की तर्ज पर हो Raw, SmackDown और NXT में नीलामी तो ये 5-5 रेसलर्स बिकेंगे सबसे महंगे 
WWE सुपरस्टार्स

IPL की तर्ज पर हो Raw, SmackDown और NXT में नीलामी तो ये 5-5 रेसलर्स बिकेंगे सबसे महंगे 

IPL ऑक्शन हो चुका है और खिलाड़ियों को करोड़ों में टीम ने खरीद लिया है।इस दौरान पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मोरिस जैसे बड़े क्रिकेटर्स को काफी ज्यादा पैसा मिला। IPL में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिए था और हर टीम ने कुछ न कुछ क्रिकेटर्स को अपने दल में शामिल कर लिया है।

Ad

कुछ समय पहले डब्लू डब्लू ई (WWE) में ड्राफ्ट देखने को मिला था जहां रॉ और स्मैकडाउन ने सुपरस्टार्स को अपने रोस्टर में शामिल किया था। अगर WWE में ड्राफ्ट की जगह ऑक्शन होता तो ब्रांड स्प्लिट देखने का अलग ही मजा रहता। कई सारे बड़े सुपरस्टार्स रॉ, स्मैकडाउन और NXT ब्रांड में करोड़ों में बिकते।

Ad

इसलिए हम बात करने वाले हैं 5-5 सुपरस्टार्स के बारे में जो रॉ, स्मैकडाउन और NXT ब्रांड में काफी ज्यादा महंगे बिकते अगर WWE में ड्राफ्ट के बजाय ऑक्शन देखने को मिलता।

Ad

#1 Raw

Ad
रॉ
Ad

रॉ WWE का फ्लैगशिप शो है। रेड ब्रांड को फिलहाल ब्रॉक लैसनर के प्रसिद्ध मैनेजर पॉल हेमन द्वारा संभाला जा रहा है। पॉल हेमन को अगर ऑक्शन में रॉ ब्रांड के लिए सुपरस्टार्स चुनने का मौका मिलता तो यह 5 सुपरस्टार्स काफी ज्यादा महंगे बिकते।

Ad

- बैकी लिंच: लिंच WWE की सबसे बड़ी फेमल सुपरस्टार हैं और पिछले कुछ समय से वह काफी बढ़िया काम कर रही हैं। हेमन जरूर इस सुपरस्टार पर बोली लगाते।

Ad

- ब्रॉक लैसनर: पॉल हेमन, द बीस्ट के मैनेजर हैं और इस वजह से उनका रेड ब्रांड में आना तय था। हेमन जरूर ज्यादा कीमत में इस सुपरस्टार को रॉ में शामिल करते।

Ad

- ब्रे वायट: रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमन को यूनिवर्सल चैंपियन काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर नीलामी में ब्रे आते तो हेमन जरूर इस सुपरस्टार को अपने साथ शामिल करते।

- एलिस्टर ब्लैक: कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि हेमन को एलिस्टर काफी ज्यादा पसंद है और वह ड्राफ्ट के दौरान इस सुपरस्टार को रॉ में लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

- ब्रॉन स्ट्रोमैन: ब्रॉन WWE के मॉन्स्टर हैं और उन्होंने रॉ में रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। पॉल हेमन को रेड ब्रांड में एक बड़े सुपरस्टार की जरूरत रहती। इस वजह से ब्रॉन ऑक्शन में काफी ज्यादा महंगे बिकते।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी

#2 SmackDown

स्मैकडाउन
Ad

FOX के साथ आने के बाद स्मैकडाउन ब्रांड को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। WWE ने भी इसके बाद शो पर ज्यादा ध्यान दिया है। अगर नीलामी होती तो FOX जरूर इन सुपरस्टार्स को महंगे दाम ने भी अपने रोस्टर में शामिल करता।

- रोमन रेंस: द बिग डॉग के लिए साल 2019 भले ही खराब रहा हो लेकिन वह अभी भी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार है। FOX रेटिंग्स बढ़ाने के लिए रोमन को जरूर महंगे दाम में भी खरीद लेता।

- सैथ रॉलिंस: स्मैकडाउन ब्रांड को एक बड़े बेबीफेस के साथ टॉप हील की जरूरत भी होती और सैथ रॉलिंस को वह अपने साथ शामिल करने की कोशिश जरूर करते।

- रिया रिप्ली: बैकी लिंच के बाद रिया रिप्ली को WWE फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर बैकी रॉ में शामिल होती तो FOX जरूर रिया को स्मैकडाउन में महंगे दाम में भी शामिल करना पड़ता।

- OC: WWE में एजे स्टाइल्स की फैक्शन काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। स्टार पावर को बढ़ाने के लिए FOX जरूर स्टाइल्स और उनके साथियों को ब्लू ब्रांड में शामिल करता।

- रैंडी ऑर्टन: ऑर्टन ने लंबे समय तक स्मैकडाउन में काम किया है। इसे देखते हुए वह जरूर FOX द्वारा नीलामी में खरीदे जाते और उन्हें बड़ी रकम मिलती।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे शानदार पीपीवी

#3 NXT

NXT
Ad

NXT एक रेसलिंग शो है, हमें यहां जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए ट्रिपल एच जरूर कंपनी के टॉप रेसलर्स को चुनते जो हर हफ्ते बढ़िया मैच लड़ सके।

- अनडिस्प्यूटेड एरा: यह ग्रुप न सिर्फ WWE की बल्कि रेसलिंग जगत की सबसे शानदार फैक्शन है। ट्रिपल एच एडम कोल और उनके साथियों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वह किसी भी हाल में इस टीम को महंगी कीमत में अपने साथ जोड़ते।

- फिन बैलर: ट्रिपल एच ने एक बार बताया था कि उन्हें बैलर काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। इस वजह से एच पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को ऑक्शन के दौरान जरूर NXT के साथ जोड़ते।

- ड्रू मैकइंटायर: रॉ और स्मैकडाउन के पास अच्छे सुपरस्टार्स है। ऐसे में ड्रू को जरूर ज्यादा कीमत में ट्रिपल एच द्वारा खरीदा जाता। वह बढ़िया प्रदर्शन करते हैं।

- केविन ओवेन्स: केविन हमेशा से ही टॉप रेसलिंग सुपरस्टार रहे हैं। वह हर हफ्ते बढ़िया मैच देने में सक्षम रहते हैं। ट्रिपल एच को ऐसे ही सुपरस्टार्स की जरूरत है।

- असुका: WWE के पास फिलहाल असुका से अच्छी फेमल सुपरस्टार नहीं हैं। इस वजह से एच असुका को बड़ी कीमत में खरीदकर NXT ब्रांड की नई शुरुआती करते।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda