• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • अपने पति को धोखा देने वाली सुपरस्टार ने WWE के साथ मल्टी मिलियन डॉलर का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

अपने पति को धोखा देने वाली सुपरस्टार ने WWE के साथ मल्टी मिलियन डॉलर का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

सुपरस्टार लाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लाना ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वो कंपनी के साथ अब आगे भी बनी रहेंगी और इस बार उन्होंने मल्टी मिलियन डॉलर की डील साइन की है।

लाना के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी अफवाहें इस बीच में चल रही थी। लेकिन अब ये बात क्लियर हो गई है। कंपनी के साथ लाना ने पांच साल की डील साइऩ की है।

Ad

यह भी पढ़ें: सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक को कहा डरपोक

Expand Tweet

लाना ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।साल 2013 से लाना WWE का हिस्सा है। रूसेव के साथ वो हमेशा रही हैं। रूसेव उनके रियल लाइन पति हैं। रिंग में डेब्यू साल 2016 में लाना ने किया। टायसन किड ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी। इससे पहले ये खबरें आ रही था कि रूसेव और लाना ने कोई डील साइन नहीं की है। अब फिर बड़ी डील इन्होंने साइन कर ली है।

Ad

लाना इस समय रॉ में एक अलग किरदार निभा रही हैं। वो इस समय बॉबी लैश्ले के साथ है और उनका मुकाबला रूसेव के साथ हो रहा है। इन दोनों के बीच रॉ में कई सैगमेंट्स हो चुके हैं। दोनों के बीच हाथपाई भी हुई। लाना, रूसेव और लैश्ले के बीच की स्टोरीलाइन अभी किसी को समझ नहीं आ रही हैं। अभी तक इस फ्यूड के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

Quick Links

Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda