• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE न्यूज: SmackDown में लार्स सुलिवन ने 4  सुपरस्टार्स को बुरी तरह मारा 

WWE न्यूज: SmackDown में लार्स सुलिवन ने 4  सुपरस्टार्स को बुरी तरह मारा 

स्मैकडाउन पर भेजे जाने वाले लार्स सुलिवन वर्तमान समय में सबसे मजबूत और खतरनाक रैसलर हैं। मेन रोस्टर पर आने के बाद से उन्होंने कई WWE सुपरस्टार्स को अपने निशाने पर लिया है। हालांकि, वह स्मैकडाउन लाउव के इस हफ्ते के एपिसोड कुछ बड़ा करने का मन पहले ही बना चुके थे।

Expand Tweet
Ad

स्मैकडाउन में उन्होंने एक, दो या तीन नहीं बल्कि चार सुपरस्टार्स को पीट दिया। इस हफ्ते जब सुलिवन ने एंट्री ली तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सबसे पहले उन्होंने चैड गेबल को पीछे से हमला करते हुए रिंग के बाहर फ्लोर पर ही गिरा दिया। इसके बाद द फ्रीक ने रिंग में एंट्री ली जहां जिंदर महल और द सिंह ब्रदर्स मौजूद थे। महल ने तो किसी तरह खुद को सुलिवन से बचा लिया, लेकिन सिंह ब्रदर्स इतने लकी नहीं थे।

Expand Tweet

सुलिवन ने दोनों भाईयों को अलग-अलग करके पीटा और पावरबॉम्ब का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद सुलिवन को आर. ट्रुथ ने रोकने की कोशिश की और पिछले हफ्ते का अपना हिसाब बराबर करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसका पछतावा हो रहा होगा क्योंकि सुलिवन ने उन्हें एक बार फिर से सिटआउट पावरबॉम्ब लगाया।

Ad
Expand Tweet

लार्स सुलिवन के मेन रोस्टर पर आने का समय काफी पहले ही था और रॉयल रंबल में उनका जॉन सीना के खिलाफ मुकाबला करने के बारे में भी अफवाहें चली थीं, लेकिन दिमागी समस्या के कारण सुलिवन को घर वापस भेज दिया गया था और वह लंबे समय तक रिंग से दूर रहे थे। रैसलमेनिया 35 के बाद रॉ में सुलिवन ने अपना डेब्यू किया।

Ad

डेब्यू करने के बाद से सुलिवन लगातार सुपरस्टार्स को अपना निशाना बना रहे हैं और उनकी लिस्ट में अब तक कर्ट एंगल, हार्डी बॉयज़, रे मिस्टीरियो और आर.ट्रुथ का नाम दो हफ्तों में ही जुड़ चुका है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda