• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 87 साल की उम्र में दिग्गज का हुआ निधन, WWE में शोक की लहर
लैरी किंग

87 साल की उम्र में दिग्गज का हुआ निधन, WWE में शोक की लहर

WWE ने कुछ समय पहले ही अपने ट्विटर एकाउंट द्वारा बताया कि प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी और रेडियो होस्ट लैरी किंग (Larry King) अब इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल, लैरी WWE में भी नजर आ चुके हैं और वो काफी खास सैगमेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं। लैरी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

WWE ने ट्वीट करके दिग्गज होस्ट के निधन पर दुःख जताया

Ad
Expand Tweet

WWE ने कुछ घंटे पहले ही अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में लैरी किंग की उपलब्धियों और उनकी WWE में अपीयरेंस के बारे में भी बात की। लैरी अक्टूबर 2012 में अपनी पत्नी के साथ RAW के एक एपिसोड में नजर आए थे। वो द मिज़ और कोफी किंग्सटन की स्टोरीलाइन में एक छोटा हिस्सा बने थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को दी WWE के 35 साल के सुपरस्टार ने WrestleMania में मैच की चुनौती

RAW के एपिसोड में "लैरी किंग नाओ" शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान द मिज़ वहां आए थे और अपना परिचय दिया था। फैंस की ओर से लैरी किंग को काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा था। उन्होंने बीच में मिज़ को गेस्ट के रूप में हटाकर कोफी किंग्सटन को बुलाया था। मिज़ ने यहां कोफी और लैरी दोनों की बेइज्जती करने की कोशिश की थी।

Ad

मिज़ ने इस दौरान लैरी किंग पर हमला करने की धमकी भी दी थी। लैरी की पत्नी को ये चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने मिज़ पर पानी फेंक दिया था। साथ ही कोफी ने बाद में उस समय के आईसी चैंपियन द मिज़ पर हमला किया था। सैगमेंट काफी ज्यादा मनोरजंक था। साथ ही लैरी किंग बैकस्टेज डेनियल ब्रायन और केन के साथ भी नजर आए थे।

Expand Tweet

ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिए

उनका सैगमेंट काफी मजेदार रहा था और ब्रायन की बुरी तरह बेइज्जती हुई थी। इन सबके अलावा वो जॉन सीना, ब्रेट हार्ट, क्रिस जैरिको, स्टीव ऑस्टिन, बिग शो, द मिज़ और मारिस समेत कई WWE स्टार्स का इंटरव्यू ले चुके हैं। खैर, अब उनका निधन हो गया है और पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक समेत कुछ लोगों ने इसपर दुःख जताया।

Ad
Expand Tweet
Expand Tweet
Ad
Expand Tweet

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda