• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने एजे स्टाइल्स को मैच के लिए चुनौती पेश की?

मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने एजे स्टाइल्स को मैच के लिए चुनौती पेश की?

WrestleTalk को हाल ही में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE चैंपियन मैकइंटायर ने यहां पर बताया कि वो किस सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं। ड्रू मैकइंटायर की लिस्ट में सबसे पहला नाम WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स का है। WWE चैंपियन मैकइंटायर ने कहा कि एजे स्टाइल्स के साथ कई मौके मैच के आए लेकिन मैच कभी हो नहीं पाया। एक वक्त था जब मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स दोनों WWE का हिस्सा नहीं थे। दोनों इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया करे थे। कई कारणों से इन दोनों के बीच मुकाबला नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें-AEW के 'डर' के कारण विंस मैकमैहन फिर से कर्ट एंगल को WWE में साइन करना चाहते हैं

Ad

WWE चैंपियन मैकइंटायर ने कहा कि ऐसा मौका आया था जब एजे स्टाइल्स भी रॉ में आए थे। और इस समय मौका बन सकता था कि मैच हो जाए लेकिन अब वो मौका नहीं है क्योंकि एजे स्टाइल्स रॉ से स्मैकडाउन में चले गए है। साथ ही साथ मैकइंटायर ने ये भी कहा कि फैंस हम दोनों के मैच का इंतजार कर रहे हैं।

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?

मेरी लिस्ट में सबसे पहला नंबर एजे स्टाइल्स का आता है। मुझे नहीं पता कि हम दोनों के साथ क्या डील हुई है। हम बहुत बार एक ही साथ काम कर चुके हैं लेकिन हर बार चांस मिस हो गया। हमने इंडिपेंडेंट शो में बहुत काम किया।लेकिन साथ में हम दोनों कभी काम नहीं कर पाए। इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करने के बाद दोनों WWE में फिर आए। दोनों रॉ का हिस्सा भी बने। दोनों ने हील कैरेक्टर भी निभाया। लेकिन अभी मैं फेस हूं और वो हील हैं। और ये मैच हो सकता था लेकिन वो स्मैकडाउन में चले गए। उम्मीद है कि ये मैच होगा लेकिन इस मैच के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Ad

एजे स्टाइल्स WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। एजे स्टाइल्स का रिंग में भी सबसे शानदार काम होता है। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स ने एजे स्टाइल्स के साथ काम करने की इच्छा जताई है। सभी सुपरस्टार एजे स्टाइल्स के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। इस लिस्ट में अब मौजूदा WWE चैंपियन मैकइंटायर का नाम भी शामिल हो गया है। फैंस को भी इन दोनों का मैच देखना है क्योंकि ये दोनों काफी अच्छे रिंग परफॉर्मर हैं। फिलहाल अब दोनों अलग-अलग ब्रांड में काम करते हैं तो अभी इनका मैच होना काफी मुश्किल है। आने वाले समय में दोनों का सामना हो सकता है।

ये भी पढ़ें-5 मौके जब विंस मैकमैहन ने खुद WWE सुपरस्टार्स को स्टोरीलाइन का सुझाव दिया

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda