• Sports News
  • WWE
  • WWE न्यूज: पूर्व चैंपियन नाया जैक्स ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

WWE न्यूज: पूर्व चैंपियन नाया जैक्स ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

हाल ही में सुपरस्टार नाया जैक्स ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया। इसमें देखकर ऐसा लगा कि ये सुपरस्टार अब अपनी वापसी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। नाया जैक्स कई महीनों से रिंग में नजर नहीं आईँ है। चोट के कारण वो बाहर चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

Ad

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वो रनिंग कर रही हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) परफॉर्म सेंटर के अंदर वो रोप के साथ नजर आईं।इसमें उन्होंने अपने घुटने को लेकर अच्छा कैप्शन भी डाला है। नाया का शेप भी काफी अच्छा लग रहा है। और उनका घुटना भी फिट है।

View this post on Instagram

Testing out the new knees 😜!

A post shared by 🌺 (@niajaxwwe) on

रेसलमेनिया 35 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा नाया जैक्स रही थीं। इसके बाद से ही ये खबर आई थी कि उनके घुटने में चोट लग गई है। जिसके बाद वो लगभग नौ महीने तक रिंग से बाहर हो गईँ। ये खबर फैंस के लिए अच्छी है कि वो जल्द से जल्द वापसी करेंगी। नाया जैक्स ने पिछले दो सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका भी हाथ है। अपने वजन के हिसाब से जो काम किया है वो काबिलेतारीफ है। अब देखना होगा कि रिंग में वो एक्शन में कब नजर आएंगी।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda