• Sports News
  • WWE
  • WWE न्यूज़: डीन एम्ब्रोज़ द्वारा ब्रॉक लैसनर को आलसी कहना पड़ा भारी 

WWE न्यूज़: डीन एम्ब्रोज़ द्वारा ब्रॉक लैसनर को आलसी कहना पड़ा भारी 

पॉल हेमन हाल ही में 'इनसाइड द रोप्स' का हिस्सा थे और वहां उन्होंने कई चीज़ों के बारे में बात की। इस दौरान हेमन ने डीन एम्ब्रोज़ के व्यवहार के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने डीन एम्ब्रोज़ द्वारा ब्रॉक लैसनर को आलसी कहे जानी वाली बात भी उठायी।

पॉल हेमन ने WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के बारे में बार करते हुए डीन एम्ब्रोज़ को भी नहीं बक्शा और कह दिया कि जिसे ब्रॉक लैसनर आलसी लगते हैं वो अपने लिए सही नतीजों को दावत नहीं दे रहा है।

Ad

पॉल हेमन ने कहा कि:

आलस? क्या इसी आलस ने उन्हें (ब्रॉक लैसनर को) NCAA डिवीज़न 1 हैवीवेट चैंपियनशिप दिलवाई? क्या आलस की ही वजह से वो अपनी MMA फाइट में रैंडी कूचर को नॉकआउट कर पाए? इतने बड़े दिग्गज हैवीवेट चैंपियन को ब्रॉक लैसनर को नॉकआउट कर दिया।

डीन एम्ब्रोज़ के स्टीव ऑस्टिन वाले पोडकास्ट पर हेमन ने कहा:

Ad
मुझे पूरा यकीन है कि वो एक दुर्वचनी बच्चे हैं जोकि मेरे पोडकास्ट में आये थे। मैंने उनसे एक सवाल पूछा और वो आधी नींद में लग रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर उस टाइम स्टीव ऑस्टिन रिटायरमेंट से वापस आते तो एम्ब्रोज़ के थप्पड़ मारते।

Ad

आपको बता दें कि 2016 में WWE चैंपियन रहते हुए डीन एम्ब्रोज़, स्टीव ऑस्टिन के पोडकास्ट में आये थे। वो पॉडकास्ट अच्छा नहीं हुआ था और सभी फैंस ने अपने जवाबों के लिए डीन एम्ब्रोज़ की आलोचना भी की थी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
उदित अरोड़ा
 
See more
More from Sportskeeda