• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • भारतीय मूल का एक और पंजाबी रैसलर बना WWE का नया चैंपियन

भारतीय मूल का एक और पंजाबी रैसलर बना WWE का नया चैंपियन

WWE रॉ एपिसोड इस बार इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुआ। शो के दौरान टैग टीम चैंपियनशिप के लिए एक हैंडीकैप मैच हुआ। ये मैच टैग टीम चैंपियन सैथ रॉलिंस और ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) (एकम, रेज़ार) का सामना हुआ। रॉ के दूसरे टैग टीम चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ के नहीं आने की वजह से सैथ ने अकेले मैच लड़ा।

भारतीय रैसलर के लिए इंग्लैंड का मैनचेस्टर एरीना बहुत लकी साबित हुआ। पंजाबी मूल के WWE सुपरस्टार एकम और उनके साथी रेज़ार ने सैथ रॉलिंस को शिकस्त देकर टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। ये AOP का WWE मेन रोस्टर में पहला खिताब रहा।

Ad

एकम भारतीय मूल के पंजाबी रैसलर हैं जोकि कनाडा में रहते हैं। और इनका असली नाम सनी सिंह धींसा है। 20 मई, 1993 को उनका जन्म ब्रिटिश कोलम्बिया में हुआ था। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि एकम काफी अच्छी पंजाबी बोल लेते हैं। यहीं नहीं WWE के अंदर भी पंजाबी अंदाज में नजर आते हैं।

साल 2014 में उन्हें WWE में साइन किया गया। इसके बाद उन्होंने WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू की। NXT में फिर एकम ने 4 अप्रैल 2015 में डेब्यू किया। फरवरी 2016 में उन्होंने रेजार के साथ टैग टीम बनाई और तभी से इनका नाम ऑथर्स ऑफ पेन पड़ गया। यहां से इनके असली करियर को पंख लग गए। फिर इन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और NXT टैग टीम चैंपियन बन गए। NXT में इऩ्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया। और इसका ईनाम भी साल 2018 में WWE ने उन्हें दिया।

रैसलमेनिया 34 के बाद ऑथर्स ऑफ पेन ने अपने मैनेजर पॉल एलरिंग के साथ डेब्यू किया था। हालांकि अब 205 लाइव ब्रैंड के जनरल मैनेजर ड्रेक मेवरिक इस टीम के मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। सर्वाइवर सीरीज़ में एकम और रेजार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस द बार के खिलाफ चैंपियन vs चैंपियन मैच लड़ते हुए दिख सकते हैं।

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda