• Sports News
  • WWE
  • 'द रॉक और विंस मैकमैहन ने मुझे काफी प्रेरित किया'

'द रॉक और विंस मैकमैहन ने मुझे काफी प्रेरित किया'

आर ट्रुथ WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। इस समय उन्हें इंटरटेनर के तौर पर जाना जाता है। 30 बार के वो 24/7 चैंपियन रह चुके हैं। हमेशा अपने प्रोमो में वो जॉन सीना के बारे में कुछ ना कुछ कहते हैं। जॉन सीना के वो बचपन के दोस्त हैं। एक रेसलिंग पॉडकास्ट में उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू दिया और बताया कि वो किन से प्रेरित हैं।

आर ट्रुथ ने द रॉक और विंस मैकमैहन का नाम लिया और कहा किया कि वो इन दोनों से काफी प्रेरित हैं। आर ट्रुथ ने विंस मैकमैहन को अपना गॉडफादर बताया।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते हैं

ट्रुथ ने कहा,"दो लोग द रॉक और विंस मैकमैहन से काफी प्रेरित हूं। इंटरटेनमेंट के गॉडफादर विंस मैकमैहन हैं। विंस ने इस बारे में हमेशा मुझसे इस बारे में बात की। मैंने जो भी प्रोमो और इंटरव्यू दिया इसे विंस मैकमैहन ने हमेशा पसंद किया। विंस ने ही मुझे ये सब करने का हौसला दिया और कहा कि रिंग में जाओ और लोगों को इंटरटेन करो। वैसे भी मैंने ये सब कहीं सीखा नहीं है। ये मेरे अंदर पहले से हैं और मैं इंटरटेन करना पसंद करता हूं।"

इस हफ्ते रॉ में मोजो राउली ने आर ट्रुथ से उनकी चैंपियनशिप छीन ली है। अगले एपिसोड में फिर आर ट्रुथ अपनी चैंंपियनशिप वापस लाने की कोशिश करेंगे।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda