WWE Raw,15 जुलाई 2019 : शो की अच्छी और बुरी बातें
#2 अच्छी बात: सबसे अजीब टाइटल चेंज
WWE ने 24/7 टाइटल स्टोरीलाइन को बहुत अलग तरह से प्लान किया। 24/7 चैंपियनशिप के आने के बाद सबसे अनोखी चीज़ देखने को मिली। WWE ने इसे बढ़िया तरीके से प्लान किया था।
आर-ट्रुथ भले ही चैंपियनशिप जीत गए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अब WWE मैवरिक को मौका नहीं देगी। मैवरिक बहुत अच्छे एंटरटेनर हैं और उन्हें आगे भी ऐसा कुछ करना चाहिए।
#2 बुरी बात: माइक और मरिया कैनलिस की स्टोरी
WWE में अभी सबसे खराब स्टोरीलाइन माइक और मरिया कैनलिस के बीच ही चल रही है। फैंस को इस स्टोरीलाइन में कोई भी रुचि नहीं है और इसके बाद भी WWE इसे रोकने का नाम नहीं ले रही है।
आज भी माइक बहुत ही आसानी से हार गए। WWE का माइक और मरिया की स्टोरीलाइन में अर्थ क्या है? यह हर किसी की समझ से बाहर है। रॉ के एपिसोड की यह बुरी बात रही। विंस को इस तरह की चीज़ों को बंद कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- पूर्व चैंपियन की वापसी और ब्रॉक लैसनर के प्रतिद्वंदी के एलान के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
Quick Links
Ankit