• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE न्यूज़: रोमन रेंस के पिछले हफ्ते Raw और SmackDown में ना आने का बड़ा कारण सामने आया
रोमन रेंस पिछले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन में नहीं आये थे

WWE न्यूज़: रोमन रेंस के पिछले हफ्ते Raw और SmackDown में ना आने का बड़ा कारण सामने आया

रोमन रेंस WWE के टॉप स्टार हैं और वह वाइल्ड कार्ड रूल के आने के बाद से ही रॉ और स्मैकडाउन पर काम कर रहे हैं। हालांकि, पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने किसी भी शो में हिस्सा नहीं लिया, जो एक चौंकाने वाली चीज़ थी।

रोमन रेंस की शेन मैकमैहन और मैकइंटायर के साथ जबरदस्त फ़्यूड चल रही है और एक्सट्रीम रूल्स से पहले इसके बिल्ड-अप के लिए WWE को उन्हें जरूर बुलाना था। फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रोमन रेंस के दोनों शो पर ना आने के बारे में काफी बातें की।

Ad

फाइटफूल की रिपोर्ट के अनुसार, रोमन रेंस जापान में हुए टूर के बाद सीधा अपने घर चले गए थे। WWE ने कुछ समय पहले जापान और सिंगापुर में बड़े लाइव इवेंट किये थे जिसमें एजे स्टाइल्स, रोमन रेंस और ट्रिपल एच जैसे टॉप स्टार्स ने हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन इन 5 सुपरस्टार्स को कंपनी का फेस बना सकते हैं

जापान के टूर के बाद और अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते शायद रोमन रेंस ने आराम करने का फैसला लिया था। वह द अंडरटेकर के साथ टीम बनाकर एक्सट्रीम रूल्स में शेन मैकमैहन और मैकइंटायर के खिलाफ टैग टीम में मैच लड़ने वाले हैं।

Ad
अपने ध्यान दिया होगा कि इस हफ्ते टीवी पर रोमन रेंस रॉ और स्मैकडाउन में मौजूद नहीं थे। हमें बताया गया कि वह जापान के टूर के बाद सीधा घर चले गए थे। WWE ने इस हफ्ते अपने स्टाफ को कम ही रखा था क्योंकि फिन बैलर उस समय आयरलैंड में थे।

WWE में हर एक सुपरस्टार को रॉ और स्मैकडाउन के अलावा लाइव इवेंट्स में भी हिस्सा लेना पड़ता है, जिसके चलते उनका कार्यभार बढ़ जाता है और उन्हें आराम की सख्त जरूरत रहती है। रोमन इस हफ्ते रॉ का हिस्सा बनने वाले हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda