• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर को SmackDown में ड्राफ्ट करने की वजह सामने आई

WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर को SmackDown में ड्राफ्ट करने की वजह सामने आई

ब्रॉक लैसनर अब रॉ में नहीं बल्कि स्मैकडाउन में नजर आएंगे। इस हफ्ते रॉ में इस बात का एलान किया गया कि स्मैक़डाउन में उन्हें ड्राफ्ट कर दिया गया है। लैसनर अभी डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन भी है। उऩ्होंने कोफी किंग्सटन को हराया था। स्मैकडाउन अब मुख्य ब्रांड बन चुका है। ऐसा सोचा जा रहा था कि लैसनर और शार्लेट फ्लेयर इस शो को लीड करेंगे लेकिन बेली से हारने के बाद शार्लेट को रॉ में ड्राफ्ट कर दिया गया है।

लैसनर पहले यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने रॉ में काफी वक्त गुजारा है। लेकिन अब लैसनर स्मैकडाउऩ में वापस आ गए है। स्मैकडाउऩ में लैसनर को लाने की वजह ये है कि फॉक्स अपने शो में कुछ बड़ा चाहता है। रोमन रेंस और साशा बैंक्स को भी इसी लिए यहां पर ड्राफ्ट किया गया है।

Ad

यह भी पढ़े: पूर्व 24/7 चैंपियन ने हताश होकर कंपनी से रिलीज की मांग की

रेसलिंग ऑर्ब्जवर के डेव मैल्टजर ने कहा है कि ब्रॉक लैसनर को स्मैकडाउन में इसलिए डाला गया है कि क्योंकि रोंडा राउजी मौजूद नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि जब रोंडा वापस आएंगी तो वो भी स्मैकडाउन का हिस्सा होंगी। रेसलमेनिया के बाद से रोंडा राउजी WWE में नजर ऩहीं आई है। उनके हाथ में इंजरी आ गई थी। बाद में हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो प्रेग्नेंट है। लेकिन वो जल्द ही वापसी करेंगी।

रोंडा राउजी कब वापसी करेंगी इसके बारे में अभी किसी को नहीं पता है। लेकिन अब लैसनर स्मैकडाउन का हिस्सा रहेंगे। फॉक्स ने शुरू में ही ये कह दिया था कि उन्हें कुछ बड़े स्टार्स यहां पर चाहिए। और लैसनर जैसा इस समय कोई WWE में नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda