• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE रोस्टर में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के 4 सदस्यों की पहचान हुई

WWE रोस्टर में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के 4 सदस्यों की पहचान हुई

कुछ समय पहले से WWE में रेट्रीब्यूशन फैक्शन ने तबाही मचा रखी है। इस फैक्शन में सभी लोग मास्क पहन कर आकर WWE रॉ और स्मैकडाउन में हंगामा करते हैं। ग्रुप के किसी भी सदस्य की कोई पहचान नहीं थे। बड़े सुपरस्टार को इन्होंंने हमेशा अपना निशाना बनाया। इस हफ्ते WWE रॉ में कुछ अलग देखने को मिला। इस ग्रुप के पांच सदस्यों ने आकर फिर हंगामा किया। इस बार भी मास्क लगाकर ही ये आए। लेकिन इस बार थोड़ा बहुत पहचान इनकी हो गई है।

यह भी पढ़ें: WWE के 101 सुपरस्टार्स के असली नाम: क्या आप रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर के रियल नाम जानते हैं?

Ad

WWE रॉ की शुरूआत रेट्रीब्यूशन ने की

इस हफ्ते WWE रॉ की शुरूआत रेट्रीब्यूशन ने ही की। यहां आकर ये खुलासा हुआ कि WWE ने रेट्रीब्यूशन को कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है। इस ग्रुप के पांच सदस्य अब कॉन्ट्रैक्ट पर है। मिया यिम ने शो की शुरूआत की। अभी तक चार सदस्यों की पहचान हो गई है। लेकिन पांचवें की पहचान पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पांचवें सुपरस्टार ने पूरी तरह मास्क पहना हुआ था। जिसकी वजह से उसे पहचानना मुश्किल था। इस ग्रुप में मिया यिम, डॉमिनिक डिजाकोविक, डियो मैडिन और मार्टिनेज शामिल हैं। इनकी पहचान हो गई है।

Expand Tweet
Ad
Expand Tweet

रेट्रीब्यूशन ने शुरूआत में ही आकर सभी के ऊपर निशाना साधा। इस ग्रुप ने अपने इरादे जाहिर कर दिए है। अब इसकी शुरूआत हो चुकी है। रॉ में इस बार कुछ अलग इस ग्रुप द्वारा देखने को मिला था। शुरूआत में रेट्रीब्यूशन के प्रोमो के बाद हर्ट बिजनेस का म्यूजिक बजा और वो सभी बाहर आ गए और इसके बाद रिंग में जबरदस्त फाइट देखने को मिली थी। रेट्रीब्यूशन पूरी तरह हर्ट बिजनेस पर भारी इस सैगमेंट में पड़ा था।

Ad

मेन इवेंट में फिर हर्ट बिजनेस और रेट्रीब्यूशन के बीच मैच भी इस बार हुआ। रेट्रीब्यूशन का ये पहला मैच था। ये मैच डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हुआ। लेकिन मैच के बाद रेट्रीब्यूशन के बाकी सुपरस्टार्स भी बाहर आ गए थे और उन्होंने द हर्ट बिजनेस के ऊपर अटैक कर दिया। इस बीच WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी पूरे रोस्टर को लेकर बाहर आ गए और रेट्रीब्यूशन के ऊपर हमला कर दिया। यहां तक तो ठीक था लेकिन अंत इस बार रॉ का कुछ अलग तरीके से हुआ। बीच में रैंडी ऑर्टन निकल कर आए और उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को आरकेओ दे दिया था।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 21 सितंबर 2020

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda