• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE न्यूज़: रोमन रेंस पर लगाया गया जुर्माना
टाउनहॉल सैगमेंट के लिए स्टेज पर बोलते हुए रोमन रेंस

WWE न्यूज़: रोमन रेंस पर लगाया गया जुर्माना

WWE स्मैकडाउन की शुरुआत शेन मैकमैहन ने टाउनहॉल के साथ की। इस दौरान शेन मैकमैहन रिंग में थे, जबकि स्मैकडाउन का पूरा रोस्टर स्टेज पर खड़ा हुआ था। टाउनहॉल को कराने के पीछे शेन का मकसद डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स की शिकायत सुनना था। लेकिन शेन का दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया।

टाउनहॉल में बोलने के लिए सबसे पहले रोमन रेंस आगे आए और उन्होंने शेन मैकमैहन की धज्जी उड़ा दी। रोमन रेंस ने शेन की बेइज्जती करते हुए कहा, "शेन शायद तुम्हें समझ नहीं आ रहा है, कोई भी तुम्हारी इज्जत नहीं करता।" उसके बाद रोमन रेंस ने शेन को you can kiss my *** कहा। इसके बाद गुस्साए शेन मैकमैहन ने कहा कि अभी तुम पर जुर्माना लगाया जाता है और तुम्हें बाद में देख लूंगा।

Ad

ये भी पढ़ें: SmackDown में ऑफ एयर होने के बाद रोमन रेंस ने लड़ा धमाकेदार मैच

रोमन रेंस पर जुर्माना लगाने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स ने माइक पर बोला। कुछ ने शेन के पक्ष में बोला तो कुछ ने उनकी बातों का विरोध किया। रोमन रेंस के बाद शार्लेट फ्लेयर, लिव मॉर्गन, बडी मर्फी, अपोलो क्रूज़, जैलिना वेगा, इलायस, बिग ई, कोफी किंग्सटन ने अपनी राय जाहिर की। रोमन रेंस के बाद शेन मैकमैहन पर सबसे तीखा हमला WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन ने किया। उनका कहना था कि शेन मैकमैहन की वजह से रोस्टर के बाकी टैलेंटेड रेसलर्स को मौका नहीं मिल पा रहा है।

शेन मैकमैहन टाउन हॉल सैगमेंट खत्म करने वाले थे कि तभी क्राउड के बीच से केविन ओवेंस ने आकर उन्हें स्टनर मार दिया। उसके बाद केविन ओवेंस ने उनकी एंट्री को कॉपी किया और क्राउड के बीच से निकल गए। शेन मैकमैहन की पिछले कई दिनों से केविन ओवेंस के साथ दुश्मनी जारी है।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda