• Sports News
  • WWE
  • रोमन रेंस और उनके दोनों भाइयों को फेमस WWE सुपरस्टार ने बुरी तरह पीटा, 1 साल बाद रिंग में आते ही खाई मार 
रोमन रेंस(Roman Reigns)

रोमन रेंस और उनके दोनों भाइयों को फेमस WWE सुपरस्टार ने बुरी तरह पीटा, 1 साल बाद रिंग में आते ही खाई मार 

रोमन रेंस(Roman Reigns) का इस समय WWE में कैरेक्टर चल रहा है उसका पूरा फोकस फैमिली के ऊपर है। पहले रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन(Paul Heyman) आए और उसके बाद जे उसो(Jey Uso) अभी तक उनका साथ दे रहे हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन(SmackDown) में जिमी उसो की भी वापसी हो गई है और अब वो भी रोमन रेंस के साथ नजर आएंगे। करीब एक साल बाद WWE रिंग में जिमी उसो(Jimmy Uso) ने वापसी की है। रेसलमेनिया(WrestleMania) 36 में वो अंतिम बार नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: WWE ने भारतीय सुपरस्टार्स के नाम बदले, रोमन रेंस की सफलता का कारण सामने आया, द ग्रेट खली की हुई जमकर तारीफ

Ad

WWE SmackDown में मचा बवाल

इस हफ्ते जब जिमी उसो ने वापसी की तो रोमन रेंस और जे उसो उन्हें देखकर काफी खुश नजर आए। अब मजेदार बात ये होगी कि WWE इस ग्रुप को आगे के लिए किस तरह प्लान करता है।

यह भी पढ़ें: जॉन सीना को WrestleMania में WWE दिग्गज के खिलाफ मिली चौंकाने वाली जीत का कारण सामने आया

Ad
Expand Tweet

जिमी की अब वापसी हो गई है तो एक बार फिर द उसोज अब टैग टीम टाइटल्स के लिए जा सकते हैं। इस समय की स्टोरीलाइन के हिसाब से ये जरूर भी हो गया है। टैग टीम टाइटल्स में ये जाते हैं तो फिर ब्लू ब्रांड को इससे काफी फायदा होगा। जिमी के लिए WWE का क्या प्लान होगा ये देखने वाली बात होगी।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस और उनके भाइयों की हुई बहुत बुरी हालत, चैंपियन की चौंकाने वाली हार

वैसे रोमन रेंस, जिमी और जे उसो के रीयूनियन में इस बार सिजेरो ने दखल दे दिया था। दरअसल मेन इवेंट सैगमेंट में रोमन रेंस ने जिमी से कहा कि वो पुरानी बातें सब भूल चुके हैं। इसके साथ ही रोमन रेंस ने जिमी उसो को दो विकल्प भी दिए। रोमन रेंस ने कहा या तो वो उनके साथ आ जाएं या फिर घर वापस चले जाएं। जिमी उसो रिंग छोड़कर जाने लगे तो जे उसो ने फिर उन्हें समझाया लेकिन इतनी देर में पीछे से सिजेरो ने एंट्री कर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दिया। जे उसो उन्हें बचाने के लिए आए लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद जिमी उसो ने भी सिजेरो पर हमला किया लेकिन वो भी सफल नहीं हुए। सिजेरो ने इस बार तीनों सुपरस्टार्स की अकेल हालत खराब कर दी।

Expand Tweet

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda