• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE सुपरस्टार ओटिस बोले...रोमन रेंस की वापसी के बाद वो उन्हें जोर से गले लगा लेंगे
रोमन रेंस

WWE सुपरस्टार ओटिस बोले...रोमन रेंस की वापसी के बाद वो उन्हें जोर से गले लगा लेंगे

जैसा की हर WWE फैन को पता है कि रोमन रेंस (Roman Regins) इस वक्त बाहर हैं। उनके लिए पहले बोला जा रहा था कि कोरोना वायरस के कारण उन्होंने अपने नाम वापस लिया। बाद में रोमन रेंस ने बताया कि परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए ऐसा किया है। अब WWE के मिस्टर मनी इन द बैंक 2020 ओटिस ने कहा है कि जब रोमन रेंस WWE में वापसी करेंगे तो वो उन्हें जोर की झप्पी देंगे।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने शरीर पर बनवाया नया टैटू, सामने आई तस्वीर

Ad

ओटिस और टकर ने हेवी मशीनरी के रुप में मेन रोस्टर में डेब्यू किया । हालांकि दोनों को अच्छे पुश नहीं मिला लेकिन जैसे ही ओटिस को मैंडी रोज के साथ जोड़ा गया वैसे ही उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। ओटिस ने पहले रेसलमेनिया में डॉल्फ जिगलर को हराया और फिर मैंडी रोज का प्यार हासिल किया। वहीं मनी इन द बैंक में जगह बनाई। मनी इन द बैंक में एजे स्टाइल्स ने ब्रीफकेस को हासिल कर लिया था लेकिन जैसे ही स्टाइल्स से ब्रीफकेस छूटा वो ओटिस के हाथों में जा गिरा। फिर क्या था ओटिस मनी इन द बैंक विजेता बन गए।

Expand Tweet

रोमन रेंस के बारे में क्या कहा?

Ad

ओटिस ने रोमन रेंस की जमकर तारीफ की और साथ ही बताया कि फैंस ने उन्हें बहुत पंसद करते हैं। ओटिस ने कहा कि उनका रिश्ता भी रोमन रेंस से काफी अच्छा है और हम लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उनके साथ काफी मस्ती -मजाक होता था जिसको हम याद कर रहे हैं।

जब वो वापस आ जाएंगे तब मैं उन्हें एक प्यारी और जोर की झप्पी दूंगा। मैं उन्हें दबा दूंगा लेकिन पूरी तरह से नहीं। वैसे वो मेरा जोर से किया हुआ हग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। उन्हें देखकर काफी अच्छा लगेगा। उम्मीद है कि वो अच्छे से हो।
Ad

खैर, इस वक्त ओटिस और मैंडी रोज की कहानी आगे बढ़ रही है। पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ टीम बनाकर ओटिस ने मैच लड़ा था। जिसके बाद मैंडी रोज आई थी। तभी ओटिस ने यूनिवर्सल चैंपियन पर कैश की कोशिश की थी लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मैंडी रोज और ओटिस की कहानी कहां तक जाती है।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार जॉन सीना के मूव AA को लेकर बड़ा खुलासा हुआ

Expand Tweet

ये भी पढ़ें-5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें लॉकर रूम से बाहर निकाला गया

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda