• Sports News
  • WWE
  • 'रोमन रेंस के खिलाफ 6 महीने में 43 मैच हारने के बाद काफी परेशान और निराश हो गया था'

'रोमन रेंस के खिलाफ 6 महीने में 43 मैच हारने के बाद काफी परेशान और निराश हो गया था'

WWE शो द बंप के लेटेस्ट एपिसोड में शेमस ने कई मुद्दो पर बातचीत की। उन्होंने रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात कही है। अपनी करियर में वो जब सबसे ज्यादा परेशान हुए तब उन्होंने क्या किया और ये कैसे हुए इसके बारे में उन्होंने यहां पर बताया।

शेमस ने कहा,"इस बिजनेस में कई उतार-चढ़ाव मैंने देखे हैं। जब मैं लीग ऑफ नेशन का हिस्सा था तब सबसे ज्यादा परेशान हुआ था। मैं एकदम रूक सा गया था। हमारे पास ये ग्रुप था जो साथ में मिलकर हमने बनाया था। ये ग्रुप रोमन रेंस को बेबीफेस के तौर पर सैटअप करने के लिए बनाया गया था। लेकिन इसका अंत अच्छा नहीं हुआ। इस दौरान अंत में काफी हार का सामना करना पड़ा था। चारों सुपरस्टार हार रहे थे। मेरे लिए ये काफी निराशाजनक दौर रहा था।"

Ad

ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया 36 से पहले ड्रू मैकइंटायर के लिए 5 बड़ी स्टोरीलाइंस

सर्वाइवर सीरीज 2015 में 3 बार के चैंपियन शेमस ने अपना मनी इन द बैंक कैश इन कर के टाइटल जीता था। इसके बाद रोमन रेंस के साथ उनकी फ्यूड शुरू हुई जिसमें 48 मैचों में से 43 मैचों में रोमन रेंस ने जीत हासिल की। इसमें लाइव इवेंट के मैच भी शामिल थे। सभी सुपरस्टार्स के खिलाफ रोमन रेंस ने जीत हासिल की। नवंबर 2015 से मई 2016 तक ये सिलसिला चला था। शेमस और रोमन रेंस के बीच 14 दिसंबर 2015 को रॉ के एपिसोड में शानदार मैच हुआ था। वो मैच सभी को याद रहता है। रोमन रेंस ने इस मैच में सुपरमैन पंच विंस मैकमैहन को भी मारा था। इस मैच में रोमन रेंस जीत हुई थी। वो हैवीवेट चैंपियन बन गए थे। ये मैच फैंस के जेहन में आज भी बसा हुआ है।

6 महीने में रोमन रेंस के खिलाफ 43 मैच वो हारे थे। इस पल को ही शेमस ने सबसे बुरा कहा है। फैंस को भी ये अच्छा नहीं लगा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda