• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • रोमन रेंस को Royal Rumble मैच क्यों जीतना चाहिए?

रोमन रेंस को Royal Rumble मैच क्यों जीतना चाहिए?

कुछ ही दिनों बाद रॉयल रंबल का आयोजन होने वाला है। फैंस की नजरें इस पर टिकी हुई हैं क्योंकि ये सबसे बड़ा पीपीवी होता है। इस बार रंबल मैच कौन जीतेगा ये सबसे सवाल सभी के सामने हैं। कई रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि इस बार रंबल मैच रोमन रेंस जीतेंगे। क्योंकि हमेशा से ये बात सामने आ रही है कि रोमन रेंस और द फीन्ड का मुकाबला रेसलमेनिया में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 3 रॉ सुपरस्टार्स जिन्हें साल 2020 में बड़ा पुश जरूर मिलना चाहिए

Ad

पिछले साल चैंपियनशिप मैचों से रोमन रेंस दूर रहे थे। उन्होंने लोअर कार्ड में आकर परफॉर्म किया था। शायद फैंस के सामने हीरो बनाने के लिए ये किया गया था। रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार है। 2012 में इस सुपरस्टार ने डेब्यू किया था और कुछ ही सालों में वह कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। रोमन रेंस को WWE ने हमेशा से ही मेन इवेंट स्टोरीलाइन में रखा है। पिछले साल हालांंकि ऐसा नहीं हुआ। लंबे समय से टाइटल स्टोरीलाइन से दूर रहने से अब रोमन रेंस का कद गिर रहा है। अब रॉयल रंबल और रेसलमेनिया सीजन करीब आ रहा और फैंस रोमन रेंस की बड़ी स्टोरीलाइन का इंतजार रह रहे हैं।

रोमन रेंस के लिए इस साल रॉयल रंबल जीतना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो फिर आगे जाकर उन्हें सफलता नहीं मिल पाएगी। एक समय था जब रोमन रेंस को फैंस बू करते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार उन्हें आसानी से पुश दिया गया था। पिछले साल ऐसा नहीं हुआ और उऩ्होंने कड़ी मेहनत कर फैंस के दिलों में जगह बना ली है। अब फैंस का रोमन रेंस को देखने का नजरिया बदल गया है। फैंस अब उन्हें चीयर करते हैं। ये बात विंस मैकमैहन को भी अच्छे से पता है, इस लिहाज से देखा जाए तो उऩ्हें अब रॉयल रंबल अपने नाम करना चाहिए।

जब रोमन रेंस बीमारी के कारण बाहर हो गए थे तो सैथ रॉलिंस को फेस बनाया गया। पिछला साल सैथ रॉलिंस के लिए काफी अच्छा रहा। साल के अंत में हालांकि उन्होंने हील टर्न ले लिया था। अब फिलहाल पोस्टर बॉय के रूप में कोई नजर नहीं आ रहा है। रोमन रेंस ये काम अच्छे से निभा सकते हैं। जो काम पिछले साल सैथ रॉलिंस ने किया था वो अब रोमन रेंस कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने भी इसकी शुरूआत पिछले साल रॉयल रंबल जीतकर की थी और रोमन रेंस को भी इस साल यहीं से मौका मिलना चाहिए।

पिछले साल रोमन रेंस एक भी टाइटल नहीं जीत पाए। वो किसी भी टाइटल पिक्चर में शामिल ही नहीं हुए। क्योंकि रोमन रेंस बड़े सुपरस्टार हैं तो ज्यादा दिन तक टाइटल पिक्चर से दूर नहीं रह सकते हैं। रॉयल रंबल जीतकर वो रेसलमेनिया को हेडलाइन कर सकते हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda