• Sports News
  • WWE
  • '' रोमन रेंस को WWE में बड़ा दिखाने के लिए 4 लोगों की टीम बनाई गई थी''
WWE

'' रोमन रेंस को WWE में बड़ा दिखाने के लिए 4 लोगों की टीम बनाई गई थी''

WWE के पूर्व सुपरस्टार रुसेव जिनको कुछ वक्त पहले रिलीज कर दिया गया था उन्होंने हाल ही में शेमस के साथ उनके ऑफिशियल ट्विच चैनल पर बात की। इन दोनों ने लीग ऑफ नेशन की बात की जिसका ये दोनों हिस्सा थे। इस टीम में शेमस और रुसेव के अलावा किंग बैरट, अल्बर्टो डेल रियो थे।

ये भी पढ़ें-WWE ने खरीदी एक और रेसलिंग कंपनी, कई रेसलर्स को मिल सकता है मौका

Ad

इस टीम को साल 2015 के अंत में बनाया गया था। जब WWE रोमन रेंस को पुश दे रहा था। रुसेव ने पुराने दिन को याद करते हुए उस मैच को याद किया जब 4 ऑन 1 हैंडीकैप मैच हुआ और बिग डॉग ने उस मैच में जीत लिया था। रुसेव ने बताया कि उन्हें पता की वो लोग हारने वाले हैं और वो कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके पीछे WWE का एक मक्सद था कि रोमन रेंस को बड़ा दिखा सके।

हम लोगों को एक टीम के रुप में इसलिए बनाया गया था कि रोमन रेंस को बड़ा दिखा सके

रोमन रेंस इस वक्त WWE का सबसे बड़ा नाम हैं

Ad

रोमन रेंस और लीग ऑफ नेशन की दुश्मनी साल 2016 की रॉयल रंबल तक चली। इसमें अहम रोल विंस मैकमैहन ने भी निभाया। विंस ने बार बार रोमन रेंस को हराने के लिए प्लान बनाए, यहां तक की साल 2016 की रॉयल रंबल में वन Vs ऑल मैच रख दिया गया।

रोमन रेंस को रॉयल रंबल बीच में छोड़नी पड़ी थी लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने वापसी की। हालांकि अंत में ट्रिपल एच ने एंट्री करते हुए रोमन रेंस को मारा और जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम किया। जिसके बाद रेसलमेनिया 32 में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को हराकर टाइटल जीता और एक बड़े रेसलर बनकर सामने आए।

Ad

फिर क्या था WWE रेसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को हराया उसके बाद रेसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा। रेसलमेनिया 35 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ा जबकि रेसलमेनिया 36 में गोल्डबर्ग के खिलाफ टाइटल मैच लड़ना था लेकिन रोमन रेंस ने अपना नाम वापस ले लिया।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda