• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE न्यूज़: Raw में इस हफ्ते होगा सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज का बड़ा सैगमेंट

WWE न्यूज़: Raw में इस हफ्ते होगा सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज का बड़ा सैगमेंट

WWE रॉ के शुरु होने में कुछ घंटे बचे हैं लेकिन उससे पहले बड़े सैगमेंट का एलान हो गया। इस सैगमेंट के लिए बताया गया है कि डीन एम्ब्रोज रिंग में आएंगे और अपना प्रोमो करते हुए सैथ रॉलिंस को बाहर बुलाएंगे। पिछले हफ्ते भी दोनों सुपरस्टार्स के प्रोमो देखने को मिले थे।

डीन एम्ब्रोज चोट के कारण बाहर थे लेकिन जैसे ही उन्होंने वापसी की, पहले वो सैथ रॉलिंस के शील्ड भाई बने और फिर रोमन रेंस के जाने के बाद विलन बनकर रॉलिंस पर टूट पड़े। रॉलिंस और एम्ब्रोज ने ड्रू और डॉल्फ को चैलेंज किया और टैग टीम चैंपियनशिप को जीता भी लेकिन उसी रात शील्ड टूट गई।

Ad

इस हफ्ते डीन एम्ब्रोज रॉ में सैथ रॉलिंस को बाहर बुलाएंगे और TLC के लिए बिल्ड अप करेंगे। इस सैगमेंट की जानकारी ट्विटर द्वारा दी गई है।

Expand Tweet

जबसे शील्ड अलग हुई है, फैंस द्वारा सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज के सैगमेंट को काफी पंसद किया गया है। दोनों का मैच लाइव इवेंट में हो रहा है लेकिन, फैंस TLC में इनका मैच देखना चाहते हैं। इससे पहले स्टारकेड में दोनों का मुकाबला हुआ था।

Ad

रोमन रेंस के जाने के बाद Raw की जिम्मेदारी सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोड के कंधों पर है जिसको उन्होंने अच्छे से निभाया है। सैथ रॉलिंस को डीन एंम्ब्रोज साफ कर चुके हैं कि वो अब शील्ड का साथ नहीं देंगे। 16 दिसंबर (भारत में 17 दिसंबर) को TLC पीपीवी होने वाली है जिसमें सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।

कयास तो यहां तक लगाया जा रहा है कि रैसलमेनिया 35 में भी रॉलिंस और एम्ब्रोज का मैच होना है। अभी तक ये तय नहीं है कि क्या ये मेन इवेंट का मैच होगा या फिर नहीं। खैर, अब देखना होगा कि रॉ में सैथ रॉलिंस और डीन एंम्ब्रोज का सैगमेंट क्या कमाल करता है।

WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda