• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • रे मिस्टीरियो की बेटी को लेकर सैथ रॉलिंस ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे

रे मिस्टीरियो की बेटी को लेकर सैथ रॉलिंस ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे

WWE रॉ में सैथ रॉलिंस और मिस्टीरियो की स्टोरीलाइन ने इस हफ्ते अब नया मोड़ ले लिया है। लगातार सैथ रॉलिंस ने इस स्टोरीलाइन को मजेदार बनाया है। पिछले कुछ महीनों से इस फ्यूड में कुछ ना कुछ नया निकल रहा है। इस हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस का खास सैगमेंट हुआ। सैथ रॉलिंस रिंग में आए और वो अपने साथ एक फोल्डर लेकर आए थे। सैथ रॉलिंस ने यहां पर रे मिस्टीरियो के पूरे परिवार पर निशाना साधा।

Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें: Clash of Champions से पहले रॉ एपिसोड पर भड़के फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रिया

सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान

सैथ रॉलिंस ने पहले अपने प्रोमो में मिस्टीरियो के साथ हुई फ्यूड के बारे में बताया। इसके बाद स्टील केज में डॉमिनिक के खिलाफ जीत के बारे में भी उन्होंने बात की। स्टील केज मैच में मिस्टीरियो की पूरी फैमिली आई हुई थी। अब सैथ रॉलिंस ने उनके परिवार से पंगा ले लिया है। सैथ रॉलिंस ने कहा कि उनके एक सदस्य ने मिस्टीरियो फैमिली के ऊपर जांच पड़ताल की है। इसके बाद बड़े स्क्रीन पर रे मिस्टीरियो के परिवार की फोटो दिखाई गई। इसके बाद रॉलिंस ने रे और उनके बेटे के बीच तुलना की।

Ad
Expand Tweet

सैथ रॉलिंस इसके बाद बड़ा ऐलान करने वाले थे लेकिन वो चाहते थे कि मिस्टीरियो फैमिली के सामने ये हो। मिस्टीरियो का पूरा परिवार इसके बाद रैंप पर आया। रे ने इसके बाद प्रोमो दिया और सैथ रॉलिंस के माइंड गेम के बारे में बात की। सैथ रॉलिंस ने बाद में बताया कि उनके पास फोल्डर में DNA टेस्ट का रिजल्ट है। रॉलिंस ने कहा कि डॉमिनिक और अलाया, रे मिस्टीरियो के बच्चे नहीं हैं। डॉमिनिक ने यहां पर इस बात को क्लियर कर दिया था। लेकिन सैथ ने अलाया के ऊपर आरोप लगा दिया और कहा कि रे उनके पिता नहीं है। यहां तक कि उन्होंने पिछले हफ्ते अलाया द्वारा मर्फी की मदद के लिए आगे आने का जिक्र भी किया, जिससे अलाया नाराज हो गईं। यहां तक कि बैकस्टेज मर्फी को भी अलाया से माफी मांगते देखा गया।

Ad
Expand Tweet

सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते अलाया और मर्फी का फुटेज भी क्लेम के तौर पर दिखाया। अब इस कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। सैथ ऱॉलिंस ने बड़े आऱोप यहां पर लगाए है। रे मिस्टीरियो का पूरा परिवार अब रॉ में नजर आ रहा है। अगले हफ्ते अब मर्फी और अलाया के ऊपर सैथ रॉलिंस कुछ ना कुछ नया करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 21 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंग

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda