• Sports News
  • WWE
  • सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी और WWE रिंग में वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी और WWE रिंग में वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

WWE में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है। हाल ही में सैथ रॉलिंस का इंटरव्यू WWE ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आया। सैथ रॉलिंस ने यहां पर कई मुद्दों पर बात की। WWE ठंडरडोम को लेकर भी उन्होंने बात की। साथ ही साथ बैकी लिंच को लेकर भी उन्होंनेे अपडेट दिया।

Ad

ये भी पढ़ें: "WWE में रोमन रेंस सबसे शानदार रेसलर हैं और मैं उनका बहुत बडा़ फैन हो गया हूं"

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया अपडेट

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस बहुत खुश हुए थे जब उन्हें पचा चला था कि वो पिता बनने वाले हैं। सैथ ऱॉलिंस का कहना है कि काम में वापसी करने के लिए बैकी लिंच पूरी तरह तैयार है। साथ ही ये भी कहा कि जिस तरह अपने काम को लेकर सभी लोग उत्साहित रहते हैं वैसा ही बैकी लिंच का भी है। रॉलिंस ने बैकी लिंच की तारीफ कर कहा कि प्रेग्नेंसी को उन्होंने काफी अच्छे से हैंडल किया।

सैथ ऱॉलिंस ने कहा,

Ad
बैकी लिंच महान हैं। अभी वो अच्छा कर रही हैं। डेट जल्दी ही आने वाली है। इसके बारे में सोचकर हमें अच्छा लग रहा है। हम जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। बैकी लिंच ने शानदार काम किया है। मुझे ये भी पता है इसके बाद वो काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जैसे की सभी करते हैं। ये एक ट्रिप है और इसे काफी अच्छे से उन्होंने हैंडल किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान चीजों को अच्छे से बैकी लिंच ने संभाला है और इसके लिए वो तारीफ के लायक है।

सैथ रॉलिंस ने स्टेटमेंट तो दिया है कि बैकी लिंच जल्दी वापसी करेंगी लेकिन सभी को पता है कि वो इतनी जल्दी नहीं आने वाली हैं। बच्चे पैदा करने के बाद बैकी लिंच के पास बहुत काम होंंगे। WWE रिंग में जल्द वो वापसी नहीं कर पाएंगी। एक बात तय है कि बैकी लिंच बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं और जल्द कोशिश करेंगी की वापसी कर लें।

Ad

सर्वाइवर सीरीज के बाद सैथ रॉलिंस ने कुछ दिन टीवी से आराम लिया है। वो बैकी लिंच के साथ रहना चाहते हैं। कुछ दिनों में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। और इसकी तैयारी में सैथ रॉलिंस लगे हुए है। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ही नहीं बल्कि पूरा WWE यूनिवर्स इस नन्हें मेहमान का इंतजार कर रहा है। जल्द ही बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस अपने फैंस को खुशखबरी सुनाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स और उनके फिनिशर्स: रोमन रेंस, जॉन सीना समेत दिग्गज सुपरस्टार्स किस मूव से मैच जीतते हैं?

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda