• Sports News
  • WWE
  • 5 फायदे जो शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने से कंपनी को होंगे
शेन बतौर WWE चैंपियन

5 फायदे जो शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने से कंपनी को होंगे

पिछले कुछ समय से अफवाहें आ रहे हैं कि WWE आने वाले पीपीवी में शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने का प्लान बना रही है लेकिन इससे फैंस खुश नहीं है। फैंस को भी लगता है कि इससे दूसरे योग्य और टैलेंटेड सुपरस्टार्स को बड़ा नुकसान होगा और स्मैकडाउन का शो भी खराब हो जाएगा।

Ad

हालांकि WWE यूनिवर्स के हिसाब से यह थोड़े समय के लिए WWE का गलत निर्णय साबित हो सकता है लेकिन लंबे समय में WWE को फायदा भी होगा। लगता है कि फैंस रैसलमेनिया 30 के मेन इवेंट से पहले की फ़्यूड को भूल गए है।

Ad

शेन का WWE चैंपियन बनना मुश्किल है लेकिन विंस मैकमैहन और क्रिएटिव टीम इस काम को आराम से कर सकते हैं। फिलहाल हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में कि आखिर क्यों शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने से कंपनी को फायदा हो सकता है।

Ad

ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE चैंपियन ने अपने बेटे के साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई

Ad

#5 स्मैकडाउन को मिलेगी लंबी स्टोरीलाइन

Ad
रॉ और स्मैकडाउन
Ad

WWE के रॉ ब्रांड पर देखा जाए तो अभी सैथ रॉलिंस और बैरन कॉर्बिन की लंबी स्टोरीलाइन चल रही है लेकिन स्मैकडाउन के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है। फैंस को स्मैकडाउन के टाइटल के लिए रॉ से अच्छी स्टोरीलाइन लग रही है।

Ad

रॉ पर फैटल 4वे मैच जीतने की वजह से कॉर्बिन को मौका मिला था लेकिन स्मैकडाउन में ऐसा कुछ नहीं हुआ सिर्फ समोआ जो के छोटे से अटैक में WWE ने उनको कोफी किंग्सटन के खिलाफ टाइटल मैच में डाल दिया।

Ad

WWE की यह बड़ी गलती थी। अगर शेन चैंपियन बनते हैं तो एकबार फिर अथॉरिटी वाली स्टोरीलाइन चलेगी और इस प्रकार की फ़्यूड काफी ज्यादा लंबी रहती है और फैंस भी उसमें रुचि लेते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 WWE को एक नया ग्रुप मिल जाएगा

हील टीम बन जाएगी
Ad

एक चीज़ हर फैन मानता है कि रॉ और स्मैकडाउन पर कोई भी अच्छा ग्रुप नहीं है। पहले WWE के पास द शील्ड, नेक्सस और एवोल्यूशन जैसे अच्छे ग्रुप थे जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन पर अपना दबदबा बनाया था।

इस समय सिर्फ न्यू डे ही एक बड़ा ग्रुप है। अगर शेन मैकमैहन WWE चैंपियन बनते हैं तो वह मैकइंटायर और द रिवाइवल के अलावा दूसरे सुपरस्टार्स को भी अपने साथ जोड़कर नई अथॉरिटी बना सकते हैं।

#3 कोफी किंग्सटन से WWE चैंपियनशिप लेने के बाद भी उनको कोई नुकसान नहीं होगा

कोफी कमजोर नहीं दिखेंगे
Ad

यह बात तो सबको पता है कि शेन मैकमैहन कभी भी अपने दम पर कोफी को हरा नहीं सकते हैं। WWE जरूर शेन मैकमैहन और कोफी की फ़्यूड को शुरू करके बेस्ट इन द वर्ल्ड को टाइटल देना चाहती है।

कंपनी कभी भी कोफी को कमजोर भी नहीं दिखाएगी। इसलिए शेन को चैंपियन बनने के साथ कोफी को कमजोर न दिखाने के लिए हमें मैच में मैकमैहन चीटिंग करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। शेन मैच में रेफरी या अपने साथियों की मदद लेकर चैंपियन बन सकते हैं। इससे कोफी को कोई भी नुकसान नहीं होगा और टाइटल चेंज भी होगा।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े ड्रीम मैच जो WWE को साल 2019 के अंत तक बुक कर देने चाहिए

#2 शेन को मिलेगी खतरनाक बू

शेन मैकमैहन
Ad

WWE ने रैसलमेनिया 35 के आसपास से ही शेन को टॉप हील के रूप में बुक करना शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही उन्हें काफी खराब रिएक्शन मिलना शुरू हो गया था। अभी भी वह फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं।

फैंस कभी भी शेन मैकमैहन को WWE चैंपियन के रूप में नहीं स्वीकारेंगे। अगर वह चैंपियन बन जाते हैं तो उन्हें लोगों की ओर से तगड़ी बू का सामना करना पड़ेगा। इससे उनके आने वाले प्रतिद्वंद्वी को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

#1 रोमन रेंस को टॉप स्टार बनाने में मदद होगी

रोमन रेंस बन जाएंगे WWE चैंपियन
Ad

शेन मैकमैहन के चैंपियन बनने से रोमन रेंस को फायदा हो सकता है। कुछ फैंस रोमन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन अगर वह कंपनी में सबसे ज्यादा नापसंद हील के सामने चैंपियनशिप फ़्यूड में आते हैं तो फैंस उनके साथ आ जाएंगे।

इससे रोमन को फिर से टॉप सुपरस्टार बनने का मौका मिलेगा और फैंस भी उनका साथ देंगे। अगर शेन मैकमैहन चैंपियन बनते हैं तो इससे सीधा रोमन रेंस को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE सुपरस्टार के अटैक की वजह से दिग्गज को सिर में लगे 12 टांके

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda