• Sports News
  • WWE
  • भारतीय मूल के 2 पूर्व चैंपियंस ने WWE में की धमाकेदार वापसी, दुश्मनों को दी चेतावनी

भारतीय मूल के 2 पूर्व चैंपियंस ने WWE में की धमाकेदार वापसी, दुश्मनों को दी चेतावनी

WWE में पिछले कुछ सालों से सिंह ब्रदर्स का बहुत बड़ा नाम है। काफी दिनों से WWE में ये नजर नहीं आए थे। लेकिन अब सिंह ब्रदर्स ने WWE टीवी पर वापसी कर ली है। इस बार सुनील सिंह और समीर सिंह ने बॉलीवुड बॉयज गिमिक में वापसी की। इस गिमिक का इस्तेमाल ये दोनों ने साल 2016 में NXT और क्रूजरवेट क्लासिक में किया था।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Ad

WWE में हुई सिंह ब्रदर्स की वापसी

WWE 205 लाइव में बॉलीवुड बॉयज ने वापसी करते हुए प्रोमो दिया और कहा कि उन्होंने वापसी कर ली है। WWE ने इस महीने की शुरूआत में ये बात कही थी कि सुनील सिंह और समीर सिंह की जल्द वापसी होगी। 205 लाइव में वापसी करते हुए सुनील और समीर ने रिंग में डांस किया। हालांकि क्राउड ज्यादा मौजूद नहीं था।

Expand Tweet
Ad

एनाउंस टेबल पर दोनों ने शानदार डांस किया। इसके बाद रिंग में आए। दोनों ने एक छोटा सा प्रोमो दिया और बताया कि वापसी पर वो कितने खुश है। साथ ही सभी से पूछा कि उन्हें कितना याद किया गया। इसके बाद उन्होंने सभी सुपरस्टार्स को चेतावनी भी दी। फरवरी के बाद से WWE टीवी पर ये दोनों नजर नहीं आए थे।कनाडा में ये दोनों थे और कोविड की वजह से फिर और देर हो गई थी। इससे पहले रॉ और 205 लाइव में उन्होंने काम किया था।साल 2019 में समीर ने पांच पार 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की थी। सुनील सिंह ने इसे चार बार अपने नाम किया था। दोनों बाद में 205 लाइव में ड्राफ्ट कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंत

Ad

अब नए अंदाज में इन दोनों ने वापसी कर ली है। गिमिक में भी बदलाव कर दिया है। साल 2016 के बाद से ही ये दोनों काफी फेमस हो गए थे। खासतौर पर जिंदर महल के साथ इन दोनों ने काफी शानदार काम किया था। जिंदर हमल भी वापसी के बाद चोटिल हो गए थे। अभी उनकी वापसी बाकि है। सिंह ब्रदर्स ने जिंदर महल का WWE स्मैकडाउन में बहुत साथ दिया था। यहां से ये ज्यादा फेमस हो गए थे। अब नए अंदाज में इन्होंने वापसी कर ली है। देखना होगा कि आगे जाकर इनका अगला कदम क्या होगा।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda