• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE न्यूज: पिछले हफ्ते हुए Smackdown के एपिसोड की व्यूअरशिप में भारी गिरावट आई

WWE न्यूज: पिछले हफ्ते हुए Smackdown के एपिसोड की व्यूअरशिप में भारी गिरावट आई

स्मैकडाउन के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड की व्यूअरशिप में भारी गिरावट देखने को मिली। वैसे जिस हिसाब से ये शो था उससे लग ही रहा था कि इस बार नुकसान होगा। 18 अक्टूबर को हुए स्मैकडाउन के एपिसोड की व्यूअरशिप 2.418 मिलियन थी लेकिन 25 अक्टूबर को हुए एपिसोड की व्यूअरशिप में 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। ये अभी तक साल की सबसे खराब व्यूअरशिप है।

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन का शो कुछ खास नहीं रहा था। शुरूआत से लेकर अंत तक कोई मजा नहीं आया। मेन इवेंट में रोमन रेंस और सिजेरो ने जो प्रदर्शऩ किया वो ही कुछ हद तक सही था। फैंस भी इस एपिसोड से काफी गुस्से में नजर आए थे। ट्विटर पर फैंस ने अपना गुस्सा निकाला था। फॉक्स पर स्मैकडाउन के आने से अब फिर नुकसान सहना पड़ रहा है। फॉक्स पर स्मैकडाउन के पहले एपिसोड ने धमाल मचा दिया था। तब लगा था कि अब आगे भी ये शो जबरदस्त रहेगा। लेकिन ऐसा कुछ फिलहाल दिख नहीं रहा है। इस शो में कोई स्टोरीलाइन किसी की नहीं थी। सिर्फ क्राउन ज्वेल को प्रमोट किया जा रहा था।

Ad

यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो क्राउन ज्वेल में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

पिछले हफ्ते के मुकाबले किसी एपिसोड में 15 प्रतिशत की गिरावट बहुत बड़ी चीज है। और ये विंस मैकमैहन के लिए चिंता का विषय है। अब स्मैकडाउन A शो हो गया है। दिग्गज इस शो में शामिल है। रॉ ने जरूर दिल जीत लिया था। एक्शन से भरभूर यहां पर मैच दिखाए गए थे।

स्मैकडाउन के पिछले 5 एपिसोड की व्यूअरशिप:

Ad

18 अक्टूबर-2.418 मिलियन

11 अक्टूबर-2.899 मिलियन

Ad

4 अक्टूबर-3.869 मिलियन(स्मैक़डाउन प्रीमियर)

24 सितंबर-2.099 मिलियन

17 सितंबर- 2.064 मिलियन

25 अक्टूबर का शो काफी खराब रहा है और ये अच्छे संकेत नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda