• Sports News
  • WWE
  • WWE में शोक की लहर, दिग्गज के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तमाम सुपरस्टार्स ने दी प्रतिक्रियाएं

WWE में शोक की लहर, दिग्गज के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तमाम सुपरस्टार्स ने दी प्रतिक्रियाएं

WWE दिग्गज पैट पैटरसन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से पूरा WWE यूनिवर्स हिल गया है। पैटरसन WWE के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे। साल 1979 में उन्होंंने ये कारनामा किया था। WWE में काफी अच्छा रोल पैटरसन ने निभाया था।

ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश

Ad

WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं

पैटरसन ने रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री भी की। एटीट्यूड एरा के दौरान WWE में वो काफी प्रसिद्ध रहे। पिछले साल रॉ रीयूनियन में पैटरसन नजर आए थे। ड्रेक मेवरिक को पिन कर के उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप जीती थी। लेकिन उसी रात ब्रिस्को के खिलाफ वो ये टाइटल हार गए थे।साल 1996 में WWE ने ऑफिशियल तौर पर उन्हें हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया था।

पैटरसन की मौत पर सभी लोग दुखी है। कई WWE दिग्गजों ने उन्हें ट्रिब्यूट सोशल मीीडिया पर दिया।

Ad
Expand Tweet

(पैटरसन के जाने से किस तरह से मैं टूट गया हूं ये नहीं बता सकता हूं। आई लव यू पैट।)

Ad
Expand Tweet

(रेसलिंग बिजनेस के ट्रू लैजेंड। एक अच्छे साथी और मेंटर। आरआईपी)

Expand Tweet

(पैटरसन की खबर सुनकर बहुत बुरा लगा। बहुत अच्छे इंसान वो थे। आरआईपी।)

Ad
Expand Tweet

(काफी दुख हुआ ये खबर सुनकर। कई लोगों के लिए आप हीरो रहे हो। हम हमेशा याद करेंगे। आरआईपी।)

Expand Tweet
Ad

(WWE फैमिली को बहुत बड़ा लॉस हुआ है। हमेशा याद करेंगे।)

(लव यू पैट एंड थैंक यू।)

Ad

(ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे लिए पैटरसन हमेशा सबसे ऊपर रहेंंगे।)

Expand Tweet

(इस खबर को सुनकर दुख हुआ। आरआईपी)

Expand Tweet
Ad

(पैटरसन पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन थे और रॉयल रंबल मैच के पिता थे। WWE को आगे बढ़ाने में उन्होंने हमेशा मदद की थी। लव यू पैट। बहुत याद आओगे।)

Expand Tweet

(ये काफी मुश्किल समय है।पैटरसन ने अपनी जिंदगी बहुत ही खास तरीके से जी। कई लोगों की उन्होंने मदद की। मेरी जिंदगी में हमेशा वो रहेंगे। लव यू पैट्रिक।)

पैटरसन ने रेसलिंग में डेब्यू 1958 में किया था। दो दशक के बाद साल 1979 में उन्होंने WWE ज्वाइन किया था। इसके बाद वो कंपनी के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। साल 1984 में इन रिंग टैलेंट से वो रिटायर हो गए। इसके बाद हमेशा वो WWE बैकस्टेज में काम करते रहे। क्रिएटिव टीम मेंबर के रूप में हमेशा उन्होंने शानदार काम किया। रॉयल रंबल का आइडिया पैटरसन ने ही दिया था। रॉयल रंबल के पिता उन्हें कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda