• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • Raw में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

Raw में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

हैल इन ए सैल काफी बेकार रहा था। फैंस ने इसे लेकर काफी गुस्सा प्रकट किया था। रॉ से काफी उम्मीदें फैंस को थी। लेकिन उम्मीदों पर कंपनी खरी नहीं उतर पाई। इस हफ्ते रॉ में ना तो सैथ रॉलिंस नजर आए और ना ही द फीन्ड नजर आए। एक वीडियो पैकेज के जरिए ही ये सब दिखाया गया। ये दोनों शो में क्यों मौजूद नहीं थे इस बात का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: Crown Jewel पीपीवी के लिए Raw में हुआ एक बड़े टैग टीम मैच का एलान

Ad

रॉ ऑफ एयर होने के बाद फीन्ड जरूर नजर आए। फीन्ड ने पूर्व यूएस चैंपियन सिजेरो पर हमला किया।

Expand Tweet

इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन और टायसन फ्यूरी के बीच झड़प के साथ खत्म हुई। पूरे रैड ब्रांड के सुपरस्टार्स ने आकर दोनों को पकड़ा और अलग किया। लेकिन ऑफ एयर जाने के बाद टायसन फ्यूरी ने सिजेरो के मुंह पर पंच मारकर उन्हें गिरा दिया।

Ad
Expand Tweet

सिजेरो के लिए ये अच्छी रात नहीं थी। पहले टायसन फ्यूरी ने उनके ऊपर हमला किया और फिर फीन्ड ने उन्हें जाल में फंसाया। मिज के साथ सिजेरो का दरअसल मैच चल रहा था। इस बीच में आकर फीन्ड ने सिजेरो पर हमला किया। फीन्ड इस बार मेन शो में नजर नहीं आए। जिस वजह से सभी हैरान हो गए। वहीं सैथ रॉलिंस भी नजर नहीं आए। इनके आने का कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस बार की रॉ को लेकर फैंस का निगेटिव रिएक्शन रहा है। क्योंकि हैल इन ए सैल बहुत बेकार थी। फैंस को रॉ से काफी उम्मीदें थी। इस रॉ में कुछ नया नहीं हुआ। वहीं पुरानी स्टोरीलाइन यहां पर देखने को मिली। स्ट्रोमैन और टायसन के बीच थोड़ा बहुत जो सैगमेंट हुआ वो ही सही थी। अब फैंस की नजरें स्मैकडाउन पर टिकी हुई है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda