• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • गोल्डबर्ग और मौजूदा WWE चैंपियन के 'हमशक्ल' को बुलाकर की गई बेइज्जती, फेमस सुपरस्टार ने दी धमकी 
RAW में द मिज और जॉन मॉरिसन ने गोल्डबर्ग और मैकइंटायर का मजाक उड़ाया

गोल्डबर्ग और मौजूदा WWE चैंपियन के 'हमशक्ल' को बुलाकर की गई बेइज्जती, फेमस सुपरस्टार ने दी धमकी 

रॉ(RAW) में द डर्ट शीट सैगमेंट में इस हफ्ते गोल्डबर्ग(Goldberg) को गेस्ट के रूप में एडवर्टाइज किया गया था। द मिज(The Miz) और जॉन मॉरिसन(John Morrison) ने इसे होस्ट किया। दोनों ने गोल्डबर्ग को बुलाया लेकिन गिलबर्ग ने एंंट्री कर ली। इसके थोड़ी देर बाद ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) का सॉन्ग भी बजा लेकिन उनके रूप में उनका दूसरा कैरेक्टर नजर आया।

ये भी पढ़ें: ''घायल ब्रॉक लैसनर को देख मैंने उनसे बोला था कि जल्द F5 मारकर मैच को खत्म कर दें''

Ad

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का उड़ाया गया मजाक

RAW में हुआ ये सैगमेंट काफी अजीब था। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का यहां जमकर मजाक उड़ाया गया। मिज ने कहा कि Royal Rumble दोनों की हार होगी और वो अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करेंगे।

Expand Tweet
Ad

Royal Rumble 2021 में गोल्डबर्ग का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ होने वाला है। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। RAW लैजेंड नाइट में गोल्डबर्ग ने आकर WWE चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर को चुनौती दी थी। पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने इस चुनौती को स्वीकार किया था। इसके बाद इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा

Ad

इस हफ्ते RAW में सभी ने सोचा था कि गोल्डबर्ग आएंगे लेकिन मिज ने कुछ और प्लान किया हु था। उन्होंने गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर की जमकर बेइज्जती की। शायद आने वाले रेड ब्रांड में मिज से गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर इस चीज का बदला ले सकते हैं। मिज हमेशा ये बात कह रहे हैं कि वो WWE चैंपियनशिप के होने वाले मैच में कैश-इन करेंगे। इससे पहले भी फैंस ये देख चुके हैं। अब Royal Rumble में काफी मजेदार चीजें होने वाली है।

Royal Rumble पीपीवी को WWE बडा़ बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां मिज अपना ब्रीफकेस कैश-इन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि इस हफ्ते जो मिज का सैगमेंट हुआ था, वो काफी अजीब था। किसी को समझ नहीं आया कि ये सैगमेंट क्यों प्लान किया गया था। गिलबर्ग को भी इसमें गोल्डबर्ग की जगह बुलाया गया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर का भी मजाक उड़ाया गया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda