• Sports News
  • WWE
  • WWE में साल 2018 के 5 सबसे शानदार सुपरस्टार

WWE में साल 2018 के 5 सबसे शानदार सुपरस्टार

WWE ने साल 2018 में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव का दौर देखा है। इस साल जहां WWE प्रशंसकों ने रॉ की 25वीं वर्षगांठ और स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड जैसे कई ऐतिहासिक कार्यक्रम देखे, वहीं उन्होंने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल इवेंट में टाइटस ओ'नील की चर्चित एंट्रेंस जैसे अजीब क्षणों को भी सहन किया है।

Ad

क्राउन ज्वैल पीपीवी में शेन मैकमोहन ने विवादास्पद रूप से WWE विश्व कप जीता, जो बहुत अधिक विवादित था, अभी तक हमें पता नहीं कि 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' कौन है? इस साल कई ऐसे भी सुपरस्टार रहें है जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर फैंस के मन मे एक अलग जगह बनाई और एक्सपर्ट्स पर भी अपनीं छाप छोड़ी। उदाहरण के तौर पर बैरन कॉर्बिन, AOP, मुस्तफा अली,ब्रॉन स्ट्रोमैन आदि। कुछ सुपरस्टार्स हमेशा की तरह अच्छा काम करते रहें जैसे सैथ रॉलिन्स, जैफ हार्डी, डेनियल ब्रायन आदि।

Ad

आज हम 2018 के टॉप 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने दर्शकों को अपने किरदार, स्किल्स और काम से प्रभावित किया और उन्हें साल 2018 में असाधारण सफलता मिली।

Ad

#5 इलायस

Ad
Ad

NXT के इलायस को देखें और आज के इलायस को देखा जाए तो एक बहुत बड़ा फ़र्क साफ नजर आता है। NXT में एक औसत रन रहने के बाद किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि इलायस को मेन रोस्टर पर इतनी सफलता मिलेगी। किसी ने यह भी उम्मीद नहीं कि होगी कि उनको मेन रोस्टर पर लाया भी जाएगा।

Ad

वह शुरू में एक हील के रूप में काम कर रहे थे लेकिन फिर भी उनको हमेशा सकारात्मक प्रक्रिया मिल रही थी। इलायस ने लगातार एक ही काम किया। हर बार वह रिंग में बैठ कर गिटार बजाते हुए, दर्शकों और खास कर जिस शहर में शो होता था उसकी बेइज्जती किया करते थे। धीरे धीरे 'वॉक विद इलायस' पूरे WWE यूनिवर्स में गूंजने लगा। उनकी मर्चेंडाइज की सेल्स बढ़ने लगी। वह एक भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देखे जाने लगे हैं और अभी उनका फेस टर्न भी हो गया है।

Ad

कई रैसलिंग दिग्गजों जैसे स्टोन कोल्ड, रिक फ्लेयर, और मिक फोली ने उनकी काफी तारीफ की है। स्टोन कोल्ड तो इलायस से लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। इन दिग्गजों से ऐसी प्रतिक्रियाएं मिलना अपने आप मे यह दिखाता है कि इलायस कितने बड़े स्टार बन गए है।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

#4. राउडी रोंडा राउजी

Ad

UFC से WWE में आगमन कभी भी आसान नहीं होता है। लेकिन जिस तरह से WWE 'राउडी' रोंडा राउजी को लेकर गई है, वह उनके पहले साल को और भी बना देती है। रॉयल रंबल पीपीवी में महिला रॉयल रंबल मैच के बाद अपनी पहली उपस्थिति देने के बाद से एक अच्छी विमेंस चैंपियन के रूप में खुद को स्थापित करने तक का रोंडा का सफर अविश्वसनीय रहा है।

2018 के दौरान रोंडा राउजी एक भी मैच नहीं हारी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि WWE "बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लैनेट" के बारे में क्या सोचती है। एक रोमांचक मैच में एलेक्सा ब्लिस को हराकर उन्होंने समरस्लैम में अपनी पहली रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीती। नाया जैक्स और शार्लोट फ्लेयर पर जीत के साथ रोंडा ने खुद की असुका जैसी स्ट्रीक बना ली है।

एवोल्यूशन को मेन इवेंट करते हुए उन्होंने निकी बैला को हराकर साबित किया कि वह लम्बी रेस की खिलाड़ी हैं।

#3 एजे स्टाइल्स

Ad

"न्यू" डेनियल ब्रायन द्वारा बेईमानी से चैंपियनशिप हारने के पहले एजे स्टाइल्स ने WWE चैंपियनशिप को कुल 371 दिनों तक अपने पास में रखा। एजे स्टाइल्स 2018 में समोआ जो, शिंस्के नाकामुरा, केविन ओवंस, सैमी जेन और यहां तक की जॉन सीना के खिलाफ सफलतापूर्वक टाइटल डिफेंस करने में कामयाब रहे थे। शिंस्के नाकामुरा के साथ उनके बहुप्रतीक्षित फिउड ने कोई खास प्रभावित तो नहीं किया, लेकिन उनके मैच वास्तव में क्लासिक थे।

एजे रिंग के अंदर एक प्रभावशाली स्किल-सेट के साथ शॉन माइकल्स का एक आधुनिक संस्करण है। इसके साथ ही पूरे बिज़नेस में उनकी जबरदस्त ऑन-द-माइक प्रतिभा उन्हें यकीनन दुनिया का सबसे अच्छा रैसलर बनाती है। स्मैकडाउन बी-शो हो सकता है लेकिन एजे स्टाइल्स अभी भी अपने काम से उसी तरह की तारीफ़ प्राप्त करने में सक्षम रहें हैं जो उन्हें मिलनी चाहिए। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ' द फिनॉमिनल वन' 2019 में फिर से WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

#2 बैकी लिंच

Ad

बैकी लिंच 2016 ड्राफ्ट में स्मैकडाउन की पहली विमेंस पिक थीं। वह पहली स्मैकडाउन महिला चैंपियन भी थीं। जब से उन्होंने एलेक्सा ब्लिस के हाथों अपने खिताब को गंवाया, तब से बैकी के साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ। पिछले दो वर्षों में उनके व्यर्थ फ़्यूडस और प्रोमो हुए थे। WWE क्रिएटिव टीम द्वारा खराब बुकिंग ने लिंच के करियर को रिंग के भीतर शानदार प्रदर्शन होने के बावजूद बाधित किया।

2018 समरस्लैम में यह सब हमेशा के लिए बदल गया। शार्लेट फ्लेयर को हरा ना पाने की वजह से वह भड़क गईं और उनपर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने शार्लेट पर हील टर्न लिया। जब से उनका हील टर्न हुआ, प्रशंसकों ने उन्हें भारी समर्थन दिया। उनके रवैये ने WWE दर्शकों पर उनका प्रभाव बढ़ा दिया है और उनके लिए नए आयाम लिखे है। अंत में उन्होंने हैल इन द सेल पीपीवी में शार्लेट को हराकर दूसरी महिला चैम्पियनशिप जीती। हालांकि TLC में रोंडा राउजी के हस्तक्षेप के कारण वह असुका के हाथों टाइटल गवां बैठी। वह इस समय ESPN पावर रैंकिंग्स में भी अपना दबदबा बनाने में सफल रही हैं।

#1 ड्रू मैकइंटायर

Ad

रॉ का मेन इवेंट दृश्य धूमिल है और अब रॉ की टॉप चैम्पियनशिप लैसनर के पास चली गई है। संभवत रॉयल रंबल तक उन्हें नहीं देखा जाएगा या फिर शायद रैसलमेनिया तक भी नहीं। हम मेन इवेंट के लिए एक रैगुलर स्टार को देखन चाहते हैं जो शो के अंत में एक बड़ी धूम मचा सकता हों। और वह कोई और नहीं ड्रू मैकइंटायर है। 2018 ड्रू के उदय के लिए ही याद रखा जाएगा।

WWE ने ड्रू को मेन रोस्टर में वापसी के बाद से ही एक निर्दयी बीस्ट की तरह दिखाया है। उनको अप्रैल में डॉल्फ ज़िगलर के साथ टीम में शामिल करके वापस लाया गया था। उनकी वापसी के बाद से मैकइंटायर ने हर तरफ अपना दबदबा बनाया हुआ है। वह भविष्य के सुपरस्टार और यूनिवर्सल चैंपियन माने जा रहे हैं।

2018 में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीतना, फिन बैलर से लेकर कर्ट एंगल तक सभी को चित कर देना, शील्ड को तोड़ना, ब्रॉन स्ट्रोमैन को बाहर का रास्ता दिखाने जैसे काम ड्रू ने मेन रोस्टर पर लगातार किए हैं। वह लगातार खुद को सबसे बेहतर साबित करते जा रहे हैं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda