• Sports News
  • WWE
  • WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की नई एंट्रेंस थीम के पीछे विंस मैकमैहन के बड़े रोल का खुलासा हुआ

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की नई एंट्रेंस थीम के पीछे विंस मैकमैहन के बड़े रोल का खुलासा हुआ

सर्वाइवर सीरीज से पहले हुई अंतिम रॉ में WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच हुआ था। और यहां ड्रू मैकइंटायर एक बार फिर WWE चैंपियन बन गए थे। सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस के हाथों ड्रू मैकइंटायर की हार हुई थी। रोमन रेंस का साथ जे उसो ने यहां पर दिया था। अब WWE टीएलसी में ड्रू मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश

Ad

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की नई एंट्रेंस पर बड़ी खबर

ड्रू मैकइंटायर इस समय WWE चैंपियन हैं और विंस मैकमैहन बहुत बड़े फैन मैकइँटायर के हैं। PWInsider की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर की नए एंट्रेंस के पीछे विंस मैकमैहन का ही हाथ है। आपको बता दें की कुछ समय से ड्रू मैकइंटायर की एंट्रेंस थीम बदल गई है। वो नए अंदाज में अब रिंग में एंट्री करते हैं। पायरो का इस्तेमाल भी अब उनकी थीम में होता है। रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन इस चीज को पूरी तरह अपने हिसाब से करना चाहते थे और उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। ड्रू मैकइंटायर एंंट्री के दौरान तलवाल भी निकालते हैं। विंस मैकमैहन ने इसके लिए काफी समय मैकइंटायर के साथ बिताया और उन्हें पूरी तरह बताया कि इस चीज को कैसे हैैंडल करना है। अब सभी चीजें विंस मैकमैहन के हिसाब से ही हो रही हैैं।

Expand Tweet
Ad

हाल ही में एक इंटरव्यू में भी ड्रू मैइंटायर ने बताया था कि जिस तलवाल को वो एंट्री के वक्त इस्तेमाल करते हैं वो विंस मैकमैहन ने उन्हें दी है। वैसे पहले इसका इस्तेमाल शेमस किया करते थे। मैकइंटायर ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि ये सब आइडिया विंस मैकमैहन का ही था।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया

Ad

ड्रू मैकइंटायर का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार चल रहा है। रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद काफी लंबे समय तक वो चैंपियन बने रहे। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उनकी जबरदस्त फ्यूड रही। हैल इन ए सैल में लेकिन रैंडी ऑर्टन ने उन्हें हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। लेकिन सर्वाइवर सीरीज से पहले फिर ये चैंपियनशिप मैकइंटायर के पास आ गई।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda