• Sports News
  • WWE
  • 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके पुराने नाम विंस मैकमैहन को बिल्कुल पसंद नहीं थे

5 WWE सुपरस्टार्स जिनके पुराने नाम विंस मैकमैहन को बिल्कुल पसंद नहीं थे

जीवन की एक सच्चाई यह है कि आपका नाम आपके जीवनकाल तक आपके साथ ही रहेगा, चाहे आप आम व्यक्ति हैं या कोई सेलिब्रिटी हैं। अब WWE की ही बात करें तो आमतौर पर रैसलर्स का नाम उनके असली नाम से अलग ही रखा जाता है।

Ad

टैलेंट ही किसी रैसलर को सुपरस्टार बनाता है, फिर चाहे WWE में आपके नाम का कुछ मतलब हो या ना हो। मौजूदा समय की बात करें तो WWE सुपरस्टार्स को खुद का एक ऐसा नाम रखना होता है, जिसका प्रयोग उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी ना किया हो।

Ad

इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जिन्हें विंस मैकमैहन की मंजूरी नहीं मिली और क्या रही इसके पीछे की असल वजह।

Ad

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद आम जीवन व्यतीत किया

Ad

# बेली (डेविना रोज़)

Ad
Ad

मौजूदा स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली फिलहाल WWE की सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो तब भी सबसे लोकप्रिय रैसलर थीं जब उनके पास कोई टाइटल नहीं था और टाइटल आने के बाद तो उनकी लोकप्रियता में और भी अधिक बढ़ोत्तरी हुई है।

Ad

आपको याद दिला दें कि बेली का रैसलिंग करियर साल 2008 में शुरू हुआ था। काफी समय उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में गुजारा और उन्हें वहां डेविना रोज़ के नाम से जाना जाता था। 2012 में उन्होंने WWE ज्वॉइन की और बेली उम्मीद कर रही थीं कि WWE में उन्हें डेविना रोज़ के नाम से ही जाना जाएगा।

Ad

कारण कभी भी सामने नहीं आ सका है कि WWE ऑफ़िशियल्स ने इस नाम को मंजूरी क्यों नहीं दी। अब इसे बेली का भाग्य कहें या फिर कोई संयोग, 'बेली' नाम से उन्हें रैसलिंग यूनिवर्स में अपार सफलता हासिल मिली है। इसका पूरा श्रेय उनकी पर्सनालिटी को जाता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# (इलायस) हैवी मेटल जीसस

Ad

इस बात पर भरोसा करना थोड़ा कठिन है परन्तु इलायस ने थोड़े ही समय में अच्छी ख़ासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। NXT में आने से पहले वो इंडिपेंडेंट सर्किट में इतना नाम तो नहीं कमा पाए लेकिन जैसे ही WWE में उन्होंने कदम रखा, अधिकारियों को उनका 'हैवी मेटल जीसस' नाम पसंद नहीं आया।

उन्हें कुछ समय एल वेगाबुन्डो के नाम से भी जाना गया। जितने समय तक वो इस नाम से रैसलिंग करते रहे उन्हें करीब-करीब हर मैच में हार मिली थी। यह उनका सौभाग्य रहा कि इलायस(पहले इलायस सैमसन) नाम उनके पुराने नामों से आसान रहा और इसी के जरिये उन्हें लोकप्रियता भी हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें: WWE के पाँच सबसे खतरनाक मूव्स

# रूबी रायट (हाइडी लवलेस)

Ad

WWE में आने से पहले रूबी रायट को हाइडी लवलेस के नाम से जाना जाता था। इसके बारे में रूबी का कहना था कि ये नाम उन्हें 19वीं सदी में रहीं महान गणितज्ञ एडा लवलेस से प्रेरित होकर दिया गया। इस नाम का पहला हिस्सा एक्ट्रेस हाइडी मोंटाग के नाम से लिया गया था।

WWE अधिकारियों समेत रुबी को भी एहसास हुआ कि 'हाइडी लवलेस' रैसलिंग के लिए एक अच्छा नाम नहीं है। इसलिए उन्हें रुबी रायट नाम दिया गया और वो आज विमेंस डिवीज़न की सबसे बेहतर हील सुपरस्टार्स में से एक हैं।

# क्रिश्चियन (क्रिश्चियन केज)

Ad

क्रिश्चियन का करियर कभी उन ऊंचाइयों को नहीं छू सका, जिस तरह उनके साथी ऐज WWE में सफल हुए थे। पुराने नियमों के हिसाब से वो WWE के ट्रिपल क्राउन चैंपियन और ग्रैंड-स्लैम चैंपियन भी हैं।

WWE से पहले उन्हें क्रिश्चियन केज नाम से जाना जाता था, मगर इस बारे में कभी खुलासा नहीं किया गया कि विंस मैकमैहन और उनके साथियों को इस नाम से क्या समस्या थी। संभव है कि उनके साथी ऐज के नाम को ध्यान में रखते हुए उनके नाम से केज हटा दिया गया हो। क्योंकि ऐज-केज का मिलाप किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं लग रहा था।

यह भी पढ़ें: पाँच WWE सुपरस्टार्स जो द रॉक को रिटायर कर सकते हैं

# द रॉक (फ्लेक्स कैवनॉ)

Ad

द रॉक दुनिया भर में लोकप्रिय नाम बन चुका है और लगता ही नहीं कि उनका नाम कुछ और भी हो सकता है। उनके मूव्स रिंग में इतने तेज रहे थे कि 'फ्लेक्स कैवनॉ' नाम उन्हें बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था।

1996 में जब उन्होंने अपना WWF(अब WWE) डेब्यू किया, तो उनका नाम फ्लेक्स से रॉकी मेविया कर दिया गया। रॉकी मेविया उन्हें उनके पिता(रॉकी जॉनसन) और दादा(पीटर मेविया) के नाम से दिया गया था। 1997 में जब उन्होंने हील टर्न लिया तो उनका नाम और छोटा कर दिया गया और यहीं से शुरू हुआ द रॉक का सफर।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda