• Sports News
  • WWE
  • 8 सुपरस्टार्स जो रैसलिंग से पहले कुछ और काम करते थे 

8 सुपरस्टार्स जो रैसलिंग से पहले कुछ और काम करते थे 

प्रो रैसलिंग की दुनिया काफी रोमांचक और अद्भुत है। WWE ने इसे एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देने का काम किया। WWE ने दुनिया के दिग्गज सुपरस्टार्स को रिंग के भीतर और बाहर दोनों जगह अपने टैलेंट को दिखाने का मौका दिया है। हालांकि रैसलरों ने भी कम मेहनत नहीं की है। उन्होंने दिन-रात एक कर अपनी प्रतिभा को निखारा है और यह सुनिश्चित किया है कि उनका प्रदर्शन फैंस को पसंद आए।

Ad

WWE के कई दिग्गज रैसलरों ने यहां आने से पहले अन्य जगह हाथ आजमाया है। WWE को साइन करने से पहले कुछ मॉडल तो कुछ आर्मी में रहे चुके हैं। कुछ WWE रैसलर ऐसे भी हैं जिन्होंने खेल की दुनिया में भी अपना योगदान दिया है। इन जगहों पर रहते हुए उन्हें एक बेहतरीन एथलीट के तौर पर तैयार होने में काफी मदद भी मिली। हालांकि कुछ ऐसे भी प्रो रैसलर हैं जिनका WWE में आने से पहले इस तरह की चीजों से कोई वास्ता ही नहीं था।

Ad

#8. रैंडी ऑर्टन - समुद्री सेना

Ad
Ad

रैंडी ऑर्टन एक रैसलिंग परिवार से आते हैं। हालांकि यह आश्चर्य की बात है कि उनका पहला प्यार रैसलिंग नहीं था। रैंडी ने अपने करियर की शुरुआत यूएस समुद्री रक्षा विभाग में आर्मी के जवान के तौर पर की। हालांकि रैंडी का एक आर्मी मैन के रूप में करियर उतना सफल नहीं रहा जितना वह एक रैसलर के तौर पर रहा। उन्हें आर्मी के नियमों को नहीं मानने के लिए वहां से निकाल दिया गया था।

Ad

दरअसल, रैंडी एक बार बगैर अपने अधिकारी को बताए बेस से गायब हो गए थे। इसके बाद यूनिफॉर्म कोड ऑफ मिलिट्री जस्टिस के तहत दोषी पाया गया और उनका कोर्ट मार्शल हो गया।

Ad

हालांकि रैसलिंग की दुनिया में रैंडी को किसी तरह के कोर्ट मार्शल का शिकार नहीं होना पड़ा और यहां वे लगातार सफल हो रहे हैं। उन्होंने दो बार रॉयल रंबल जीती है। 13 बार WWE विश्व चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज करने के अलावा एक बार मनी इन द बैंक के भी मालिक बने। वे प्रो रैसलिंग की दुनिया में द लैजेंड किलर के नाम से भी मशहूर हैं।

Ad

#7. नाया जैक्स - प्लस साइज मॉडल

Ad

यह जानकारी कई WWE फैंस को चौक सकता है कि निया जैक्स WWE को साइन करने से पहले एक प्लस साइज मॉडल थीं। उन्होंने अपने रैसलिंग करियर में मिल रही सफलता के लिए मॉडलिंग को मददगार बताया है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कॉन्फिडेंस गेन करने में मदद मिली।

Ad

#6. ब्रॉन स्ट्रोमैन - स्ट्रौंगमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE की दुनिया में काफी धमाल मचाया है। विंस मैकमैहन जब से उन्हें WWE में लेकर आए, तब से वह अपने लुक और मजबूती से फैंस का इंटरटेनमेंट करते आ रहे हैं। उनके लुक और मजबूती ने यह भी साबित किया है कि वह पहले से भी वेट उठाने का काम करते रहे हैं।

Ad

पुरुष रैसलरों में स्ट्रोमैन की गिनती सुपरपावर में होती है और वे WWE में आने से पहले स्ट्रौंगमैन कॉम्पटिटर थे। उन्होंने इसमें कई सारे खिताब भी जीते हैं। स्ट्रोमैन यहीं तक सीमित नहीं थे और रिंग में उनकी तेजी का कारण भी एक खेल ही है जिसमें वे हाथ आजमा चुके हैं। वे हॉकी और फुटबॉल का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रिंग में तेजी के साथ विरोधी पर जोरदार हमले में इन खेलों ने उनका काफी मदद की है। WWE के साथ जुड़ने के पहले स्ट्रोमैन ने मैकेनिक और डोरमैन का भी काम किया है।

#5. एलेक्सा ब्लिस

Ad

वर्तमान में रॉ ब्रैंड के साथ काम कर रही एलेक्सा ब्लिस कभी फिटनेस मॉडल और बॉडी बिल्डर रही हैं। उन्होंने कई सारे मैगजीन के लिए फिटनेस मॉडल के तौर पर काम किया है। ब्लिस हमेशा ही खेलों में भाग लेती रही हैं।

ब्लिस का कोई रैसलिंग बैकग्राउंड नहीं है। हालांकि उन्होंने जिस भी खेल में कदम रखा उसमें सफलता हासिल की। ब्लिस ने WWE में आने से पहले सॉफ्टबॉल, ट्रैक, किकबॉक्सिंग और जिमनास्टिक में भाग लिया।

4. जॉन सीना - बॉडी बिल्डर

WWE में जॉन सीना सबसे फेवरेट रैसलरों की लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। सीना WWE में आने से पहले एक बॉडी बिल्डर थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें उनके स्कूली दिनों में ही इसके लिए किसी ने उकसाया था और वह बॉडी बिल्डर ही बनना चाहते थे। सीना ने 1998 में स्पिंगफील्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

#3. द बैला ट्विंस - टीवी स्टार्स

Ad

द बैला ट्विंस WWE की काफी चर्चित जोड़ी है। वह खूबसूरत होने के साथ ही काफी बोल्ड भी है। उनके जुड़वा रैसलर होने के साथ शानदार मूव ने उन्हें WWE में फेमस कर दिया। इन दोनों जोड़ियों का नाम निक्की और ब्रे है।

WWE के बड़े सुपरस्टार्स में शामिल ये दोनों ने प्रो रैसलिंग में कदम रखने से पहले ही काफी नाम पा लिया था। वह टीवी जगत की मशहूर चेहरों में शामिल थीं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर भी काम किया है साथ ही एक रियलिटी शो में दिख चुकी हैं।

फॉक्स रियलिटी शो में काम करने के बाद उनके मॉडलिंग करियर ने रेस पकड़ी और उन्हें बडवाइजर के लिए विश्वकप ट्विंस के तौर पर प्रचारित किया गया।

#2. लाना - मॉडल और डांसर

Ad

लाना WWE की सबसे तेज तर्रार रैसलर हैं। उन्होंने न सिर्फ प्रो रैसलिंग में एक रैसलर और मैनेजर के तौर पर नाम कमाया बल्कि एक डांसर और मॉडल के तौर पर भी वो रिंग के बाहर फेमस हैं। वह WWE में आने से पहले भी अपने मल्टीटैलेंट की बदौलत काफी फेम पा चुकी थी।

1. रोमन रेंस - फुटबॉल प्लेयर

रोमन रेंस WWE में पावरहाउस के नाम से मशहूर हैं। एक रैसलिंग फैमिली से आने के बाद भी रेंस WWE के साथ साइन करने से पहले फुटबॉल खिलाड़ी थे। रेंस ने स्कूली दिनों में खूब फुटबॉल खेला। हाई स्कूल में टीम में उनकी भूमिका डिफेंस की होती थी। उन्हें इसके लिए डिफेसिंव प्लेयर ऑफ द इयर का खिताब भी मिल चुका है।

इसके बाद उन्होंने जॉर्जिया टेक ज्वाइन किया और यहां भी यलो जैकेट्स के लिए फुटबॉल खेले। तीन साल तक फुटबॉल में बिताने के बाद उन्हें NFL में भी मौक मिला। प्रो रैसलिंग की दुनिया में धमाल मचाने वे रेंस ने प्रो फुटबॉल में भी हाथ आजमाया। उन्हें दो क्लबों ने थोड़े समय के लिए साइन भी किया लेकिन बाद में वे उनकी तरफ से नहीं खेल पाए।

इसके बाद भी फुटबॉल की चाह ने उन्हें कोशिश करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कनैडियन फुटबॉल लीग के लिए कोशिश की। उन्हें एक क्लब ने साइन किया और खेलने का मौक भी दिया लेकिन वे यहां कुछ खास नहीं कर पाए और परिवार के पुराने ट्रैक पर लौटने के फैसला किया।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda